भाई अर्जुन कपूर को अनोखे अंदाज में सोनम कपूर ने दी जन्मदिन की बधाई ,शेयर की बचपन से लेकर शादी तक की अनसीन फोटोज

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर आज 26 जून 2022 को अपना 37 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं| अर्जुन कपूर के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी तमाम प्रशंसकों ने अभिनेता को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं और वही इसी क्रम में अर्जुन कपूर की बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी बेहद खास अंदाज में अपने भाई को बर्थडे विश किया है| अर्जुन कपूर के जन्मदिन के स्पेशल मौके पर सोनम कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने भाई अर्जुन कपूर की कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की है और उन्हें जन्मदिन विश किया है|

अर्जुन कपूर के जन्मदिन के स्पेशल मौके पर सोनम कपूर ने अपनी शादी, रिसेप्शन और वेकेशन से अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ बिताए गए खुशनुमा पलों की खूबसूरत झलकियां इन तस्वीरों के जरिए दिखाई है|

वैसे तो सोनम कपूर ने अर्जुन कपूर की कई तस्वीरें शेयर की है हालांकि इन तमाम तस्वीरों में से जिस तस्वीर ने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया वह तस्वीर है अर्जुन और सोनम कपूर के बचपन के दिनों की तस्वीर| इस तस्वीर में अर्जुन कपूर और सोनम कपूर बहुत ही क्यूट दिखाई दे रहे हैं और इन दोनों के बीच बेहद ही खास और स्ट्रांग बॉन्डिंग देखने को मिल रही है|

इनमें से एक तस्वीर में अर्जुन कपूर अपनी 15 दिन बड़ी बहन सोनम कपूर के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं और दोनों ही अपनी मासूमियत से फैंस का दिल जीत रहे हैं| अर्जुन कपूर के बर्थडे के खास मौके पर इन प्यारी तस्वीरों को साझा करते हुए सोनम कपूर नेम अपने भाई को बर्थडे विश किया है और उनके लिए एक खास नोट भी लिखा है|

सोनम कपूर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, “हैप्पी हैप्पी बर्थडे अर्जुन. हमारे जन्मदिन में 15 दिन का अंतर है, इसलिए हम हाथ में हाथ डाले बचपन से जवानी तक बड़े हुए हैं. लव यू भाई, इश्वर करे आपको वो सब कुछ  मिले , जो भी आप डिजर्व करते हैं.

अपने भाई अर्जुन कपूर के जन्मदिन के मौके पर सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट शेयर की है उसको देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि बचपन से लेकर आज तक सोनम कपूर और अर्जुन एक दूसरे के साथ कितना स्ट्रांग और खास बांड शेयर करते हैं|

सोनम कपूर ने जितनी भी तस्वीरें शेयर की है वह सभी तस्वीरें भाई बहनों के बीच की खूबसूरत बॉन्डिंग को बयां करती हुई नजर आ रही है| अर्जुन कपूर के बर्थडे पर सोनम कपूर के इस स्वीट बर्थडे पोस्ट पर फैन्स दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं और इसी के साथ अभिनेता को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां भी दे रहे हैं|

बात करें अर्जुन कपूर की तो इन दिनों अर्जुन अपनी लेडीलव मलाइका अरोड़ा के साथ पेरिस में बेहद स्पेशल अंदाज में अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं| वहीं मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ इस रोमांटिक वेकेशन की बेहतरीन लाजवाब तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ भी शेयर की है जो कि इस कपल के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है|

 

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड