डिलीवरी के 6 महीने बाद तक पीहर में ही रहेंगी सोनम कपूर , पूरा कपूर परिवार नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारियों में लगा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपने प्रेगनेंसी के आखिरी फेज यानी कि नौवें महीने में है और अभिनेत्री इसी महीने मां बनने वाली है| सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा अपने पहले बच्चे के वेलकम के लिए पूरी तरह से तैयार है और वही इस नन्हे मेहमान के स्वागत के लिए पूरे कपूर परिवार में भी जश्न का माहौल बना हुआ है|

बता दे सोनम कपूर अपने प्रेगनेंसी के शुरुआती दिनों में अपने पति आनंद आहूजा के साथ अपने लंदन स्थित घर पर ही थी हालांकि डिलीवरी डेट नजदीक आते आते सोनम कपूर वापस मुंबई आ गई है और फिलहाल वह अपने मायके में अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं| दरअसल सोनम कपूर चाहती थी कि उनका पहला बच्चा भारत में जन्म ले और इसी वजह से अभिनेत्री इन दिनों अपने माता पिता के साथ मुंबई वाले घर में रह रही हैं और यही से अभिनेत्री की डिलीवरी होगी|

वही कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि मां बनने के बाद सोनम कपूर कम से कम 6 महीने तक अपने माता-पिता के साथ अपने मायके में ही रुकने वाली है और इसके बाद वह अपने पति आनंद आहूजा के साथ दिल्ली या फिर अपने लंदन वाले घर जाएंगी जाएंगी| वही इन दिनों कपूर परिवार में जश्न का माहौल बना हुआ है क्योंकि लंबे समय के बाद इस परिवार में खुशियां दस्तक देने वाली है और एक नन्हा मेहमान आने वाला है| वही सोनम कपूर और आनंद आहूजा की तो खुशी का ठिकाना ही नहीं है और यह दोनों अपने पहले बच्चे को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड है|

सोनम कपूर अपने प्रेगनेंसी के हर पल को बेहद खुशी से एंजॉय कर रही हैं और साथ ही इन पलों को कैमरे में भी कैद कर रही हैं| हाल ही में सोनम कपूर ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें 9 महीने की प्रेगनेंट सोनम कपूर ने अपने सूजे हुए पैर की एक झलक दिखाई थी | अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस पोस्ट को शेयर करते हुए सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा था कि, ‘प्रेग्नेंसी इज नेवर ब्यूटीफुल’।

सोनम कपूर के इस पोस्ट में उनका चेहरा नहीं दिख रहा था हालांकि यह पोस्ट इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई है | बता दे सोनम कपूर अगस्त में ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है| सोनम कपूर जब लंदन से मुंबई वापस लौटी थी तब अभिनेत्री को लेकर ऐसी खबरें सामने आई थी कि मुंबई में अभिनेत्री की गोद भराई की रस्म होगी और वही सोनम कपूर के होने वाले बच्चे के नाना नानी अनिल कपूर और सुनीता ने बेबी शावर फंक्शन की तैयारियां भी शुरू कर दी थी हालांकि बाद में सोनम कपूर और उनके होने वाले बच्चे के हेल्थ को ध्यान में रखते हुए इस फंक्शन को कैंसिल कर दिया गया था |

गौरतलब है कि सोनम कपूर ने इसी साल मार्च महीने में अपने पति आनंद आहूजा के साथ अपनी एक मेटरनिटी फोटोशूट की तस्वीर साझा कर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था और खुशखबरी के सामने आने के बाद से ही अभिनेत्री को ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं|

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड