अपनी शानदार ड्रेसिंग सेंस और स्टाइलिंग की वजह से अक्सर खबरों और सुर्ख़ियों में रहने वाली बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपने प्रेगनेंसी से जुड़ी खबरों की वजह से चर्चाओं का विषय बनी हुई है| वहीं दूसरी तरफ, सोनम कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और उन्हें सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े तमाम अपडेट को शेयर करते हुए देखा जाता है|
ऐसे में अब एक बार फिर से सोशल मीडिया पर सोनम कपूर की कुछ तस्वीरें काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है, जिनमें उनके साथ-साथ उनके चाचा संजय कपूर और उनकी चाची महीप कपूर भी नजर आ रहे है|
इन तस्वीरों की बात करें तो, बीती 29 जून, 2022 की तारीख को महीप कपूर ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इन तस्वीरों को शेयर किया था, जिसमें सोनम कपूर अपने हसबैंड आनंद आहूजा के साथ लंदन में अपने चाचा चाची के घर पर लंच के लिए शामिल हुए थे| इस दौरान संजय कपूर के बेटे जहान कपूर भी तस्वीरों में नजर आए थे|
सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में जो सबसे पहली तस्वीर है, उसमें संजय कपूर, महीप कपूर, और उनके बेटे जहान कपूर सहित आनंद आहूजा और सोनम कपूर नजर आ रहे हैं| और इसके बाद अगर अन्य तस्वीरों की बात करें तो, इसमें उन्होंने अपने लंच की डिशेज की तस्वीरें पोस्ट की है| सोनम कपूर की बात करें तो, इन तस्वीरों में वह बहुत खुश नजर आ रही हैं और इस दौरान के चेहरे पर एक खास प्रेग्नेंसी ग्लो भी दिख रहा है|
महीप कपूर ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है-|दोपहर मेरी खूबसूरत भतीजी, बेबी बंप और आनंद के साथ।| महीप कपूर द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई इन तस्वीरों पर उनके फैंस के साथ-साथ सोनम कपूर के लाखों फैंस भी जमकर आते हुए प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं, और इसी के साथ साथ इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया देते भी नजर आ रहा है| फैन्स के अलावा सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने भी महीप कपूर की शेयर की गई इन तस्वीरों पर अपने रिएक्शंस दिया है|
आपकी जानकारी के लिए बता दें, एक्टर सोनम कपूर ने इसी साल 2022 में बीती 21 मार्च की तारीख को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी, जिसके लिए उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी एक तस्वीर शेयर की थी| बता दे, इसके बाद से सोनम कपूर सोशल मीडिया पर कई सारी तस्वीरें साझा कर चुके हैं, जिनमें वह अलग अलग तरीके से बेहद स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट अंदाज में अपना बेबी बंप फ्लौंट करती हुई नजर आई है|
बता दे, इसके बाद से सोनम कपूर सोशल मीडिया पर कई सारी तस्वीरें साझा कर चुके हैं, जिनमें वह अलग अलग तरीके से बेहद स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट अंदाज में अपना बेबी बंप फ्लौंट करती हुई नजर आई है, जिस वजह से सोनम के साथ साथ उनके पति आनंद आहूजा भी बेहद एक्साइटेड हैं|