सोनम कपूर के बेटे का हुआ नामकरण , एक महीने के होने पर कपल ने दिखाई नन्हे राजकुमार की मनमोहक झलक

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की फैशन क्वीन कही जाने वाली सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा को हाल ही में माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ है| सोनम कपूर ने बीते 20 अगस्त 2022 को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया था और अब सोनम कपूर और आनंद अहूजा के नन्हे राजकुमार पूरे 1 महीने के हो गए हैं और ऐसे में अपने बेटे के 1 मंथ के होने पर सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी पोस्ट शेयर कर अपने लाडले की पहली झलक दुनिया को दिखाई है |

और इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने बेटे के अनोखे नाम का भी खुलासा किया है| सोशल मीडिया पर सोनम कपूर की यह पोस्ट जैसे ही सामने आई वैसे ही वायरल हो गई है और इस पोस्ट पर सोनम कपूर के फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनके इस परफेक्ट फैमिली फोटो की लोग तारीफे करते नहीं थक रहे हैं|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)


गौरतलब है कि सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने 20 अगस्त 2022 को अपने अपने इंस्टा हैंडल से अपने माता-पिता बनने की खुशखबरी का ऐलान किया था और इन्होंने अपनी पहली संतान के रूप में बेटे के आगमन की घोषणा की थी| वही पहली बार माता-पिता बनने के बाद सोनम कपूर और आनंद आहूजा की खुशियों का ठिकाना नहीं है और उन्होंने बड़े ही उत्साह के साथ अपने पेरेंट्स बनने की खुशखबरी दुनिया को सुनाई थी|

वही जबसे सोनम कपूर के मां बनने की खबर लोगों को मिली तभी से एक्ट्रेस के फैंस उनके न्यूबॉर्न बेबी की पहली झलक पाने के लिए काफी बेकरार थे और अब यह इंतजार खत्म हो चुका है| दरअसल 20 सितंबर 2022 को सोनम और आनंद के बेटे को पैदा हुए 1 महीना हो गया है और ऐसे में इस कपल ने बेहद खास अंदाज में अपने बेटे का 1 मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया और साथ ही अपने नन्हे राजकुमार का दीदार भी करवाया है|

सोनम कपूर ने अपने ऑफिशल इंस्टा हैंडल से अपने पति आनंद आहूजा और बेटे के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है जिसमें पूरा परिवार ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहा है और जहां सोनम कपूर ने येलो कलर का अनारकली सूट पहना हुआ है वही उनके पति येलो कलर का कुर्ता पहने हुए उन्हें ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं| वही इस सफल के नन्हे राजकुमार भी येलो कलर के आउटफिट में बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं और सोनम कपूर की यह पहली फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है|

सोनम कपूर ने अपने इस पोस्ट के साथ एक लंबा चौड़ा नोट भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने बेटे के अनोखे नाम का भी खुलासा किया है| आपको बता दें सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने बेटे का नाम वायु रखा है और इस नाम को चुनने की वजह भी सोनम कपूर ने अपने इस पोस्ट के माध्यम से बताया है|

इसके अलावा सोनम कपूर ने अपने इंस्टा स्टोरी पर अपने बेटे के 1 मंथ बर्थडे केक की बेहतरीन झलक भी दिखाई है जिसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि , ”30 दिन का प्यार। 1 महीने की शुभकामनाएं, आइसिंग के साथ।” सोशल मीडिया पर सोनम कपूर ने अपने बेटे की जो पहली तस्वीर साझा की है उसमें उन्होंने अपने बेटे का चेहरा तो नहीं दिखाया है परंतु अपने बेटे के अनोखे नाम का खुलासा जरूर किया है|

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड