बॉलीवुड इंडस्ट्री की फैशन क्वीन कही जाने वाली सोनम कपूर इन दिनों अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत फेज यानी कि आपने प्रेगनेंसी फेज को एंजॉय कर रही है| सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा अपनी पहली संतान को इस दुनिया में लाने के लिए पूरी तरह से तैयार है और यह दोनों अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में वेलकम करने के लिए काफी एक्साइटेड है| वही सोनम कपूर ने जब से अपने पैग्नैंसी का ऐलान किया है तभी से इनका पूरा परिवार इस नए सदस्य के स्वागत की तैयारी में जुट गया है| आनंद आहूजा और सोनम कपूर दोनों के ही परिवार वाले बेहद खुश हैं|
वही सोनम कपूर अपनी लाइफ के इस खूबसूरत फेज के हर पल को बेहद खुशी से एंजॉय कर रही है और कैमरे में इन पलों को कैद भी कर रही हैं| सोनम कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय नजर आती है और वह आए दिन अपनी मेटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती है|
इन तस्वीरों में सोनम कपूर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए भी नजर आती है | वही अपने प्रेगनेंसी पीरियड के दौरान सोनम कपूर वेकेशन का भी भरपूर आनंद उठा रही है और अभी हाल ही में सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा और बहन रिया कपूर के साथ वेकेशन एंजॉय करने गई थी जहां से उन्होंने अपने ढेरों तस्वीरें और वीडियो शेयर किया था|
वही अपनी प्रेग्नेंसी के अंतिम पड़ाव को एंजॉय कर रही सोनम कपूर ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास विडियो शेयर किया है| इस विडियो में सोनम कपूर ने अपने पैरों की झलक दिखाई है जिसमें आप देख सकते हैं कि अभिनेत्री का पैर काफी सूजा हुआ नजर आ रहा है| वही अपने सूजे हुए पैरों की झलक सोशल मीडिया पर दिखाते हुए सोनम कपूर ने कहा है कि प्रेग्नेंसी खूबसूरत नहीं होती।
दरअसल सोनम कपूर ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो विडियो साझा की है उस विडियो में सोनम कपूर अपने पैर को बिस्तर पर एक तकिए पर टिकाकर रखी हुई नजर आ रही है| वही सोनम कपूर ने इस विडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि – ‘प्रेग्नेंसी कभी-कभी सुंदर नहीं होती है।’सोशल मीडिया पर सोनम कपूर की ये पोस्ट जमकर वायरल हो रही है |
गौरतलब है कि सोनम कपूर ने 8 मई 2018 को बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ बेहद ही धूमधाम से शादी रचाई थी और वही शादी के 3 साल बाद इस कपल ने हाल ही में बीते मार्च सोशल मीडिया के माध्यम से एक मेटरनिटी फोटो शूट की तस्वीर साझा कर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था|
सोनम कपूर ने यह खुशखबरी देते हुए अपनी पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा था कि,” ‘चार हाथ।आपको सबसे अच्छे से उठाने के लिए हम इंतजार नहीं कर सकते हैं। दो दिल। वह हर कदम पर आपके साथ रहेंगे। एक परिवार। जो आपको प्यार और समर्थन करेगा। हम आपका स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।’ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त में सोनम कपूर अपने बच्चे को जन्म देंगी |