बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की फैशन डीवा के नाम से मशहूर सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव पाई जाती हैं और आए दिन सोनम कपूर अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करती रहती हैं और अपने इन्ही सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से अक्सर ही सोनम कपूर लाइमलाइट में बनी रहती है| सोनम कपूर के पति आनंद अहूजा एक जाने माने बिजनेसमैन है और वही दिल्ली में आनंद आहूजा का एक बहुत ही खूबसूरत बंगला है |
बता दे साल 2018 में जब सोनम कपूर ने आनंद अहूजा के साथ शादी रचाई थी तब वह दुल्हन बनकर सबसे पहले अपने इसी दिल्ली वाले घर में गयी थी |बता दे लॉकडाउन के दौरान सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ अपने इसी दिल्ली वाले घर में रह रही थी और इसी बीच अभिनेत्री ने अपने इस खूबसूरत घर की कई झलकियां भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी| आज हम आपको सोनम कपूर के इसी दिल्ली वाले खूबसूरत घर की एक शानदार झलक दिखाने जा रहे हैं तो आइए डालते हैं सोनम कपूर के खूबसूरत घर की तस्वीरों पर एक नजर
बता दे सोनम कपूर और आनंद आहूजा का ये खुबसूरत आशियाना देश की राजधानी दिल्ली में गोल्फ लिंक रोड के पास स्थित है और इस घर की कीमत 173 करोड़ रुपए बताई जाती है| सोनम कपूर और आनंद अहूजा का यह घर बाहर से जितना दिलकश नजर आता है अंदर से उतना ही ज्यादा खूबसूरत और आलीशान है|
जब देश में कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन लगा था अब यह दोनों अपने इसी दिल्ली वाले घर में क्वॉरेंटाइन थी और उसी दौरान सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने इस खूबसूरत घर की कुछ शानदार झलकियां शेयर की थी|
बता दे सोनम कपूर ने अपने इस लग्जरियस घर के बेडरूम की तस्वीरें भी शेयर की थी जिसमें वह अपने पति आनंद आहूजा के साथ बेड पर बैठी हुई नजर आ रही थी और इनका ये बेडरूम किसी राजमहल से कम नहीं लगता|
वही सोनम कपूर के घर का लिविंग रूम, किचन, स्टडी रूम और गार्डन एरिया भी बेहद खूबसूरत और आलीशान नजर आता है जिसकी तस्वीरें भी सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थी|
सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमे वो अपने किचन में खाना बनाती हुई दिखाई दे रही थी और सोनम कपूर की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी|
सोनम कपूर के इस घर का इंटीरियर भी बेहद ही खूबसूरत नजर आता है और वही इन्होंने अपने घर के हर कोने को बेहद खूबसूरती से सजाया है| सोनम कपूर और आनंद अहूजा दोनों को ही किताबें पढ़ने का बेहद शौक है और जब भी इन्हें खाली समय मिलता है तब वो अपनी स्टडी रूम में किताबें पढ़ते हैं|
सोनम कपूर के इस घर की सभी दीवारें सफेद कलर की है जिस पर काफी सारी खूबसूरत पेंटिंग लगी हुई है जोकि इनके घर को एक बेहद ही क्लासि लुक देता है| बता दे आनंद आहूजा के इस घर में उन्होंने अपना एक ऑफिस भी बनाया हुआ है जहां पर आनंद आहूजा ने अपना डेस्कटॉप रखा हुआ है |
सोनम कपूर ने अपने घर के ड्रेसिंग रूम की भी खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी और वही इनके घर का निधि एरिया भी काफी खूबसूरत और आलीशान नजर आता है| सोनम कपूर के घर में एक बहुत बड़ा सा लॉन एरिया भी है जहां पर हरी हरी घास और कई तरह के खूबसूरत पौधे भी लगे हुए हैं |