बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ अभी हाल ही में अभिनेता विक्की कौशल के साथ शादी के बंधन में बंध गई है और शादी के बाद कैटरीना कैफ अपने पति विकी कौशल के साथ बेहद ही खुशहाल मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं| वही कैटरीना कैफ की शादी हो जाने के बाद अब मीडिया में ऐसी खबरें भी सामने आ रही है कि भाई जान भी अब शादी के बंधन में बंधने वाले हैं परंतु सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सलमान खान की शादी की खबरों में कितनी सच्चाई है आइए जानते हैं
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटी सोनाक्षी सिन्हा जोकि बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक बेहद खूबसूरत और मशहूर अदाकारा है इन दिनों इनके बारे में कहा जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा बहुत जल्द ही खान परिवार की बहू बनने वाली है|वही सोनाक्षी सिन्हा को लेकर ऐसी खबरें भी वायरल हो रही है कि सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं|
परंतु हम आपको बता दें इस खबर में पूरी सच्चाई नहीं है और बेशक सोनाक्षी सिन्हा खान परिवार की बहू बनने जा रहे हैं परंतु सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ शादी नहीं कर रही हैं बल्कि सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान के साले बंटी सचदेवा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है | गौरतलब है कि बंटी सचदेवा जिनके साथ सोनाक्षी सिन्हा का लंबे समय से अफेयर चल रहा है वह बंटी सोहेल खान की पत्नी सीमा के भाई है|
वही सोनाक्षी सिन्हा और बंटी सचदेवा के बीच लंबे समय से रिलेशनशिप की खबरें सामने आ रही है और इन दोनों के परिवार वालों को भी इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं है | ऐसे में हो सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही बंटी सचदेवा संग शादी रचा कर खान परिवार की बहू बन जाए| आपको बता दें सोनाक्षी सिन्हा जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा है तो वही बंटी सचदेवा पेशे से एक असिस्टेंट डायरेक्टर है|
वही बंटी सचदेवा के बारे में सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली बात यह है कि बंटी सचदेवा ने साल 2009 में अंबिका चौहान के साथ शादी रचाई थी परंतु इन दोनों की शादी केवल 4 साल तक ही टिक पाई और इसके बाद बंटी सचदेवा ने अपनी पत्नी से डाइवोर्स लेकर इस रिश्ते का अंत कर दिया था और अब बंटी सचदेवा सोनाक्षी सिन्हा के साथ रिलेशनशिप में है और इन दोनों को अक्सर ही एक दूसरे के साथ बॉलीवुड पार्टीज और इवेंट में एक साथ देखा जाता है|
बता दे बंटी सचदेवा और सोनाक्षी सिन्हा के तरफ से अभी तक इस रिलेशनशिप पर कोई भी अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है परंतु इन दोनों के परिवार वालों ने मीडिया को इस खुशखबरी का हिंट दे दिया है| वही इस बात से यह भी साफ हो जाता है कि बंटी सचदेवा और सोनाक्षी सिन्हा दोनों के ही परिवार वाले इस रिश्ते से बेहद खुश हैं |ऐसे में जल्द ही सोनाक्षी सिन्हा और बंटी सचदेवा की शादी की खुशखबरी भी मिल सकती है |