मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड पर जान छिड़कती थी शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली, ऐसे टूटा दिल और जिंदगी में आया जहीर

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान कई सितारों का करियर बना चुके हैं। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी फिल्मों में लोगों को मौके देने के लिए जाने जाते हैं। बॉलीवुड मैं दबंग गर्ल के नाम से पहचानी जाने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को भी सबसे पहले सलमान खान ने मौका दिया था। आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा का जबरदस्त डेब्यू भी सलमान की वजह से हुआ था। सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म सुपर हिट साबित हुई थी। फिल्म ने उस समय सबसे ज्यादा कमाई की थी। इसी वजह से सोनाक्षी सिन्हा को भी एक बड़ी पहचान मिल चुकी थी।

ऐसे में इस आर्टिकल में आज हम अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के बारे में बात करने वाले हैं। आज इस आर्टिकल में हम सोनाक्षी सिन्हा की लव लाइफ के बारे में आपको बताएँगे। सोनाक्षी सिन्हा का जन्म पटना में 2 जून को शत्रुघ्न और पूनम सिन्हा के घर हुआ था। सोनाक्षी सिन्हा की निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो उनके तो भाई है लव और कुश सिन्हा।

शुरुआती शिक्षा के बाद सोनाक्षी ने फैशन डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन किया था। फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने कॉस्टयूम डिजाइनर के तौर पर बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। वर्ष 2005 में आई फिल्म ‘मेरा दिल लेकर देखो’ के लिए सभी कॉस्टयूम सोनाक्षी सिन्हा द्वारा डिजाइन किए गए थे।

गौरतलब है कि इसी दौरान दूसरे स्टार किड्स की तरह सोनाक्षी सिन्हा को भी फिल्म में अभिनेत्री के तौर पर काम करने के लिए ऑफर मिलने लगे थे। ऐसे में वर्ष 2010 में फिल्म दबंग के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में एक्टर के रूप में कदम रखा और वह पहली फिल्म में सलमान खान की के अपोजिट नजर आई। उनकी इस फिल्म का एक डायलॉग काफी मशहूर हुआ था, ‘थप्पड़ से डर नहीं लगता…।’ आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा की पहली फिल्म जबरदस्त हिट रही थी और इसके बाद उन्हें कई ऑफर मिलने लगे। सोनाक्षी ने हीरो बेस्ड फिल्मों में भी काम किया। इसी दौरान उनकी जिंदगी में प्यार ने दस्तक दी ।

गौरतलब है कि वर्ष 2014 में सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म तेवर आई थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें अपने को स्टार अर्जुन कपूर से प्यार हो गया था। खबरों की माने तो यह रिश्ता महज 1 साल तक चला था। इसके बाद दोनों में दूरियां आ गई थी। इसके बाद कभी सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर ने एक साथ काम नहीं किया। खबरों की माने तो सोनाक्षी और अर्जुन का स्वभाव एक दूसरे से बिल्कुल जुदा था।

इस वजह से दोनों के बीच तालमेल नहीं बैठ पाया। सोनाक्षी सिन्हा से अलग होने के बाद अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा के साथ अपनी जिंदगी बिता रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा के बारे में बात करें तो वह भी अपनी जिंदगी में काफी आगे बढ़ चुकी है। सोनाक्षी सिन्हा का नाम इन दिनों जहीर इकबाल के साथ लिया जाता हैं। जहीर इकबाल भी पेशे से एक अभिनेता हैं। ख़बरों की माने तो जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा इस साल के अंत में शादी कर सकते हैं।

 

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड