टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम और एक्टर करण ग्रोवर को इंडस्ट्री के बेहतरीन कपल्स में से एक माना जाता था। लेकिन दोनों की शादी लंबे तक नहीं टिक पाई और कुछ ही महीनों में दोनों अलग हो गए। हाल ही में श्रद्धा निगम ने अपना 42वां जन्मदिन मनाया था। वहीं, उन्होंने तलाक के कई सालों बाद एक इंटरव्यू में अपने और करण की शादी को लेकर कुछ चुप्पी भी तोड़ी।
श्रद्धा और करण की लव स्टोरी-
श्रद्धा निगम और करण ग्रोवर की मुलाकर एक कॉमन फ्रेंड के ज़रिए हुई थी जो कि फोटोग्राफर था। एक दूसरे को बिना देखे दोनों ने पहले एक दूसरे की तस्वीरें देखी थी। इसके बाद वे एक इवेंट में मिले और तस्वीरों की तारीफ की। इस तरह से दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया था। इसके बाद दोनों की मुलाकात अक्सर पार्टियों में होने लगी और एक दूसरे के करीब आ गए। श्रद्धा और करण को कई जगह एक साथ ही स्पॉट किया जाता था।
इस जोड़े से कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया और उसके बाद साल 2008 में शादी रचा ली। हालांकि शादी लंबे वक्त तक नहीं टिक पाई। महज़ 10 महीनों के अंदर ही ये कपल अलग हो गया। अब श्रद्धा निगम की भी शादी हो चुकी है और वहीं करण ग्रोवर ने भी अपना घर बसा लिया है।
श्रद्धा ने तोड़ी चुप्पी-
हाल ही में एक इंटरव्यू में श्रद्धा निगम ने अपनी शादी को लेकर कहा कि मैं इस झटके को बयां नहीं कर सकती हूं। हो सकता है, सब कुछ अच्छे के लिए होता है लेकिन शादी टूटना एक दुखद घटना है। मैंने अपनी पूरी कोशिश की ये शादी नहीं टूटे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। फिर मैं मजबूती के साथ खड़ी हुई और मुझे खुशी है कि मैं वापस अपने पुराने अंदाज में आई। श्रद्धा ने आगे कहा कि मेरी कोशिशों के बाद भी ये शादी बच नहीं सकी। मैं अपना सिर नहीं फोड़ना चाहती या दूसरे व्यक्ति का सिर नहीं फोड़ना चाहती कि मेरे साथ ऐसा क्यों हुआ?
हालांकि उस वक्त मीडिया में सामने आया था कि करण के कैसिनोवा नेचर की वजह से दोनों का तलाक हुआ है। श्रद्धा ने कई बार करण को चीट करते हुए पकड़ा था। साथ ही खबरें ये भी थी कि करण शादी के बाद झलक दिखलाजा की कोरियोग्राफर निकोल को डेट कर रहे हैं।
दोनों ने कर ली शादी-
बता दें कि करण से शादी टूटने के बाद साल 2012 में श्रद्धा ने टीवी एक्टर मयंक आनंद से शादी की। दोनों से एक ब्रांड को भी खरीदा। वहीं, करण ग्रोवर ने भी टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से शादी की थी। साल 2012 में दोनों ने शादी और करण की ये शादी भी नहीं टिक सकी। साल 2014 में जेनिफर और करण का तलाक हो गया था। अब साल 2016 में करण ने बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ शादी की है।
श्रद्धा के करियर की बात करें तो सीरियल चूड़ियां के ज़रिए उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था। लेकिन इस सीरियल से उनको कुछ खास पहचान नहीं मिली थी। बाद में एक्ट्रेस ने कृष्णा अर्जुन सीरियल किया। इससे उनको रातों रात पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी। इस शो के अलावा श्रद्धा देखो मगर प्यार से, डरना मना है, कहानी घर घर की, कभी ना कभी, तू कहे अगर समेत कई शोज में काम किया। श्रद्धा टीवी सीरियल के अलावा फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वह फिल्म आगाज में सुनील शेट्टी की बहन का किरदार निभा चुकी हैं। इसके अलावा वह साउथ की कुछ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।