लीवुड फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने क्रिसमस का जश्न अपनी फैमिली के साथ मसूरी में मनाया है और वही अपने इस आउटिंग की खास झलक भी एक्ट्रेस ने अपने अधिकारी इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है जिसमें शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा और कुछ दोस्तों के साथ वेकेशन एंजॉय करती हुई नजर आ रही है|
बता दे शिल्पा शेट्टी ने 26 दिसंबर 2021 को अपने इंस्टा स्टोरी पर मसूरी वेकेशन की कुछ बेहतरीन तस्वीरें शेयर की थी और सामने आई इन तस्वीरों में शिल्पा शेट्टी -राज कुंद्रा कुछ दोस्तों के साथ वेकेशन एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं| इसके अलावा शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बेटे वियान भी काफी ज्यादा एक्साइटिड नजर आ रहे हैं | शिल्पा शेट्टी ने मसूरी वेकेशन की इन खास तस्वीरों को साझा करते हुए यह कैप्शन लिखा है कि, ”क्रिसमस इससे बेहतर नहीं हो सकता।”
शिल्पा शेट्टी ने अपने मसूरी वेकेशन की जो तस्वीरें अपने प्रशंसकों के साथ शेयर की है वह इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है और वही शिल्पा शेट्टी ने अपने बच्चों के साथ खेलते हुए एक बूमरैंग वीडियो भी साझा किया है| इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिल्पा शेट्टी अपने बेटे वियान और बेटी समीशा के साथ काफी ज्यादा मस्ती भरे मूड में नजर आ रही है और वो मसूरी में जमकर वेकेशन एंजॉय कर रही है|
View this post on Instagram
इसके अलावा शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने फैमिली और दोस्तों के साथ मसूरी के बहुत ही फेमसकेम्पटी फॉल में बैठी हुई नजर आ रही है और इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी के साथ नदी किनारे उनके बेटे वियान भी मस्ती करते हुए देखे जा सकते हैं|
View this post on Instagram
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि नदी के बीचो बीच लंच का पूरा इंतजाम किया गया है|इसके अलावा शिल्पा शेट्टी ने एक और वीडियो भी शेयर किया है जिसने वह एक कमरे में बैठकर सर्दी के मौसम में रबड़ी और जलेबी खाते हुए नजर आ रही है|
शिल्पा शेट्टी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और वही सामने आई तस्वीरें और वीडियोस को देखने के बाद यह तो साफ हो जाता है कि मसूरी पहुंचकर शिल्पा शेट्टी अपने बच्चों और पति के साथ काफी ज्यादा मस्ती की है और अपने इस वेकेशन की शानदार तस्वीरें भी अभिनेत्री ने अपने इंस्टा स्टोरी पर साझा की है|
बता दे इसके पहले 25 दिसंबर 2021 को क्रिसमस के खास मौके पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेटे के साथ एक वीडियो साझा करते हुए अपने सभी चाहने वालों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी थी|
View this post on Instagram
शिल्पा शेट्टी ने नए साल का स्वागत भी बहुत ही खास अंदाज में किया है और अभिनेत्री ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपने सभी प्रशंसकों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी है| इस वीडियो को साझा करते हुए शिल्पा शेट्टी ने यह कैप्शन लिखा है कि,” केवल पॉजिटिविटी और उत्साह के साथ 2022 में कूदे| आप सभी की समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं| नया साल मुबारक हो और आप सब सुरक्षित रहे| शिल्पा शेट्टी का यह पोस्ट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है|