शक्ति कपूर की छोटी साली तेजस्‍व‍िनी कोल्‍हापुरे खूबसूरती के मामले में बहन पद्मिनी को भी देती है कड़ी टक्कर ,देखें फोटोज

गुजरे जमाने की दिग्गज अदाकारा पद्मिनी कोल्हापुरी ने 70 और 80 के दशक में अपनी अदाकारी और खूबसूरती के बदौलत दर्शकों के दिलों पर राज किया था| पद्मिनी कोल्हापुरी बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहद मशहूर और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक हैं और इन्होंने अपने सुपरहिट फिल्मी करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया है और इनकी अदाकारी के लिए आज भी लोग इन्हें याद करते हैं| पद्मिनी कोल्हापुरे भले ही लंबे समय से फिर भी पर्दे से दूर है परंतु सोशल मीडिया पर वह काफी सक्रिय रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करके अपने फैन्स के साथ कनेक्टेड रहती है|

शक्ति कपूर की छोटी साली तेजस्विनी हैं हद गॉरजस

पद्मिनी कोल्हापुरी के बारे में तो हम सभी जानते ही हैं लेकिन आज हम आपको पद्मिनी कोल्हापुरी के बारे में नहीं बल्कि उनकी छोटी बहन तेजस्विनी कोल्हापुरी के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि रिश्ते में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर की शादी लगती है| आपको बता दें पद्मिनी कोल्हापुरी की कुल 3 बहने हैं जिनमें से उनकी बड़ी बहन शिवांगी कपूर की शादी शक्ति कपूर के साथ हुई है और इनकी छोटी बहन का नाम तेजस्विनी कोल्हापुरी है| वही तेजस्विनी कोल्हापुरी भी पेशे से एक अभिनेत्री हैं हालांकि उन्हें उनकी बहन पद्मिनी कोल्हापुरी की तरह इंडस्ट्री में कुछ खास सफलता हासिल नहीं हो पाई परंतु खूबसूरती के मामले में तेजस्विनी कोल्हापुरे इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्रियों को भी कड़ी मात देती है|

 सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव

तेजस्विनी कोल्हापुरे की बात करें तो तेजस्विनी अभिनेत्री होने के साथ-साथ मॉडल भी हैं और वह एक एक्टिव सोशल मीडिया न्यूज़ अभी है| तेजस्विनी अक्सर ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती है और उनकी यह तस्वीरें उनका बिंदास अंदाज दिखाती है|

तेजस्विनी कोल्हापुरे की उम्र 41 साल हो चुकी है हालांकि उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना किसी के लिए भी मुश्किल हो सकता है| तेजस्विनी कोल्हापुरे महाराष्ट्रीयन फैमिली से ताल्लुक रखती हैं और उनका जन्म मुंबई में ही हुआ है|

लता मंगेशकर के परिवार से जुड़ी है फैमिली

आपको बता दें तेजस्विनी कोल्हापुरे, पद्मिनी कोल्हापुरी और शिवांगी कोल्हापुरी इन तीनों बहनों का कनेक्शन स्वर कोकिला लता मंगेशकर के परिवार से भी है दरअसल यह तीनों बहने लता मंगेशकर जी की भतीजी कहलाती है|

दरअसल इन तीनों बहनों की दादी लता मंगेशकर के पिता यानी कि दीनानाथ मंगेशकर की सौतेली बहन थी और इस वजह से पद्मिनी कोल्हापुरी और उनकी दोनों बहनों का लता मंगेशकर के परिवार से फैमिली कनेक्शन है|

बहन की तरह तेजस्वी ने भी फिल्मों की तरफ रुख किया

गौरतलब है कि तेजस्विनी भी अपनी बहन पद्मिनी कोल्हापुरी की तरह ही एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाने के लिए फिल्मों की तरफ रुख किया था और इन्होंने थिएटर भी किया है| तेजस्विनी ने बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म मेकर अनुराग कश्यप की फिल्म ‘पांच’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था और उन्होंने अपने कैरियर में ‘अनजाने’, ‘मुंबई कटिंग’, ‘रावण’ और ‘अगली’ जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया है|

पहले एयरलाइन्स कंपनी में काम करती थीं

वही तेजस्विनी कोल्हापुरी के बारे में आपको बता दें एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले तेजस्विनी एयरलाइंस कंपनी में जॉब किया करती थी हालांकि उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का बेहद शौक था और इसी वजह से उन्होंने अपनी जॉब छोड़ कर फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था|

तेजस्विनी कोल्हापुरे के पर्सनल लाइफ की बात करें तो इनके पति का नाम पंकज सारस्वत है और इस कपल की एक बेटी भी है| वही फिल्मों में कुछ खास सफलता ना मिलने के बाद तेजस्विनी ने टीवी इंडस्ट्री के तरफ रुख किया और इन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है|

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड