रील लाइफ ‘अकबर’ ने उड़ाए सबके होश, देखें रजत टोक्स का शॉकिंग लुक

टेलीविजन इंडस्ट्री के सुपरस्टार में शुमार रजत टोकस के नाम से आप लोग बखूबी वाकिफ होंगे।पॉपुलर सीरियल जोधा अकबर से घर-घर में मशहूर रील लाइफ अकबर रजत टोक्स इन दिनों अपने शॉकिंग ट्रॉन्फोमेशन से सबके होश उड़ा रहे हैं। उनका फिटनेस अवतार सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। रजत टोक्स अपने अभिनय करियर की शुरुआत के साथ ही अपनी फीमेल फैंस के दिलों में बसे हुए हैं। तो आइए जानते हैं रजत टोक्स के जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

चाइल्ड आर्टिस्ट रहे हैं रजत टोक्स

19 जुलाई साल 1991 को जन्में रजत टोकस दिल्ली के रहने वाले हैं। उनकी माता का नाम प्रमिला और पिता का नाम रामनवीर टोकस है। रजत ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर ही कर दी थी। शायद आप में से कम लोग ही इस बात से वाकिफ होंगे कि उन्होंने बतौर बाल कलाकार साल 1999 से लेकर 2005 तक काम किया है। इस दौरान उन्होंने जितने भी धारावाहिकों में काम किया उसमें उनके अभिनय और क्यूट अंदाज को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया।

मुख्य धारावाहिक

बता दें कि रजत टोक्स जादुई चिराग, मेरे दोस्त, अभिव्यक्ति, साईं बाबा जैसे पॉपुलर धारावाहिकों में नजर आ चुके हैं। इसके बाद वो धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान सीरियल में मुख्य भूमिका में नजर आए। इस शो ने उन्हें टेलीविजन इंडस्ट्री के साथ-साथ दुनिया भर में अलग पहचान दिलाई। सागर आर्ट्स के इस शो में रजत टोकस ने अपने जबरदस्त अभियन से दर्शकों को कायल किया। इस शो ने रजत टोक्स के जीवन को पूरी तरह से बदलकर रख दिया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे पलटकर नहीं देखा। इस शो में रजत का काम दर्शकों को इतना ज्यादा पसंद आया कि धारावाहिक में उनके हिस्से को फिल्म में कन्वर्ट कर उसे टेलीविजन पर फिर से दिखाया जाने लगा था।

इसके अलावा रजत टोक्स धरम वीर, तेरे लिए, बंदिनी और केशव पंडित जैसे धारावाहिकों में भी नज़र आए। लेकिन जब वो पॉपुलर धारावाहिक जोधा अकबर का हिस्सा बने तो उनकी किस्मत पूरी तरह से पलट गई। इस धारावाहिक में उन्होंने मुगल शासक अकबर का किरदार निभाया था। इस शो की खास बात यह है कि इसे आज भी याद किया जाता है।

जोधा अकबर के लिए मिला अवार्ड

रजत टोक्स को पॉपुलर शो पृथ्वीराज चौहान और जोधा अकबर में अपने शानदार अभिनय के लिए कई अवॉर्ड्स से सम्मानित भी हुए। इसमें उन्हें बेस्ट लीड रोल, बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट, मोस्ट एंटरटेनिंग टेलीविजन एक्टर, बेस्ट एक्टर इन लीड रोल, धरती का सितारा आदि के लिए अवार्ड हासिल हुए। इसके अलावा उन्हें एकता कपूर के पॉपुलर धारावाहिक नागिन में भी देखा गया था। रजत टोक्स अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी शानदार तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। फिलहाल उन्होंने अपने शॉकिंग ट्रॉन्फोमेशन से सबके होश उड़ा रखे हैं।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड