आयशा टाकिया का बेटा जीत लेगा आपका दिल, क्यूटनेस के मामले में तैमूर से भी आगे

बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा टाकिया ने अपने शुरुआती करियर के साथ खूब सुर्खियां बटोरी। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया। लोगों ने उनके अभिनय को बेहद सराहा। लेकिन बात अगर उनके फिल्मी सफर की करें तो उसमें वो पीछे रह गईं। आयशा टाकिया इस वक्त फिल्मी लाइमलाइट से दूर अपने परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी बीता रही हैं। इस बीच आयशा टाकिया अपने सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। आए दिन वो अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। आज हम आपको आयशा टाकिया के क्यूट बेटे मिकाइल के बारे में बताएंगे खास। जो क्यूटनेस के मामले में तैमूर अली खान को भी देता है मात।

तैमूर को मिकाइल दे रहा टक्कर

अभिनेत्री आयशा टाकिया का बेटा मिकाइल क्यूटनेस के मामले में तैमूर को भी कड़ी टक्कर दे रहा है।
आयशा अक्सर अपने सोशल अकाउंट पर बेटे मिकाइल की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। बता दें कि मिकाइल का जन्म साल 2013 में हुआ था। जब आयशा ने शादी के बाद अपनी घर ग्रहस्ती को संभाला तो उन्होंने फिल्मी लाइमलाइट से हमेशा के लिए दूरी बना ली। उसके बाद आयशा किसी भी फिल्म में नजर नहीं आईं। आयशा ने अपने सारे काम छोड़ बेटे मिकाइल को अधिक समय दिया। वह अपने परिवार के साथ बेहद खुशहाल जिंदगी बीता रही हैं।

आयशा बेटे मिकाइल की जो तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं, उसमें वो खेलते और मस्ती करते नजर आते हैं। आयशा के बेटे मिकाइल की क्यूटनेस तैमूर अली खान को भी मात देती है। सोशल मीडिया पर मिकाइल की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिन्हें लोगों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है।

नेता के बेटे संग रचाई शादी

मालूम हो कि आयशा टाकिया ने साल 2009 में समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी संग शादी रचाई। शादी के बाद आयशा फिल्मों से दूर हो गईं। आखरी बार उन्हें फिल्म ‘वांटेड’ में देखा गया था। इस फिल्म में आयशा बॉलीवुड दबंग सलमान खान के अपोजिट दिखी थीं। फिल्म में दोनों की लव केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही।

आयशा हुई ट्रोलिंग की शिकार

हाल ही में आयशा टाकिया ने अपने बदले लुक्स के चलते खूब सुर्खियां बटोरीं। आयशा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनके होंठ काफी बड़े नजर आ रहे थे। दरअसल, आयशा ने अपने होठों की सर्जरी करवाई थी, इस कारण वो ट्रोलिंग की शिकार हो गईं। पर अभिनेत्री ट्रोल्स को इग्नोर कर अपने ढंग से जिंदगी जीना पसंद करती हैं। ज्ञात हो कि आयशा ने फिल्म ‘टार्जन द वंडर कार’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर के सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस के पुरस्कार से नवाजा गया था। बता दें कि इस फिल्म में आयशा के अलावा अभिनेता अजय देवगन और वत्सल सेठ मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड