SEE PICS- दिव्यांका त्रिपाठी की बहन कनिका है बेहद ग्लैमरस, ऋतिक के साथ कर चुकी काम

स्टार प्लस चैनल के पॉपुलर धारावाहिक ‘ये है मोहब्बतें’ से सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी दहिया के नाम से आज हर कोई वाकिफ है। वह अपने अभिनय के साथ-साथ लुक्स और स्टाइलिश अंदाज के चलते अक्सर सुर्खियों का केंद्र बनी रहती हैं। दिव्यांका के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। एक्ट्रेस ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत धारावाहिक ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ से की थी। इसके बाद दिव्यांका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज वह टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं। ये तो बात हुई दिव्यांका की लेकिन आज हम आपको बताएंगे उनकी बहन कनिका तिवारी के बारे में खास।

कनिका तिवारी है दिव्यांका की बहन

शायद आपमें से कई लोग दिव्यांका त्रिपाठी की बहन कनिका तिवारी के नाम से वाकिफ होंगे। आज हम आपको इस कड़ी में दिव्यांका की बहन के बारे में बताने जा रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस की तरह उनकी बहन भी बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आती हैं। बता दें कि दिव्यांका की बहन का नाम कनिका तिवारी है, जिसकी उम्र 25 साल है। हालांकि कनिका तिवारी दिव्यांका की सगी बहन नही बल्कि उनकी कजिन सिस्टर हैं।

फिल्म अग्निपथ में आ चुकी नजर

मालूम हो कि ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘अग्निपथ’ में कनिका तिवारी एक छोटा सा किरदार निभाते हुए नजर आई थीं। दरअसल, कनिका ने फिल्म में ऋतिक रोशन की बहन की भूमिका निभाई थी। अपने इस साइड किरदार में दिव्यांका की बहन कनिका को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। उस वक्त कनिका की उम्र कम थी, हालांकि अब वह बड़ी हो चुकी हैं। फिल्म में कनिका के मासूम अंदाज को दर्शकों ने खूब सराहा था। फिल्म अग्निपथ में स्कूल गर्ल बनकर अपने अभिनय से सबको प्रभावित करने वाली कनिका अब बेहद हॉट और बोल्ड नजर आती हैं।

भोपाल में जन्मी कनिका ने वहीं से अपनी पढ़ाई भी पूरी की। बचपन से ही अभिनय में रुचि रखने वाली कनिका ने मुंबई का रुख किया और मॉडलिंग की शुरुआत की। इस बीच फिल्म अग्नीपथ में अपने किरदार से उन्हें पहचाना गया।

देखें कनिका का हॉट अंदाज

बता दें कि 25 साल की कनिका अब अपने हॉट अंदाज से सबके होश उड़ाती हैं। अब वह पहले से काफी हॉट और खूबसूरत भी नजर आती हैं। कनिका खूबसूरती के मामले में बहन दिव्यांका को कड़ी टक्कर देती हैं। बताते चलें कि करीब 6000 से अधिक कंटेस्टेंट्स फिल्म अग्निपथ में ऋतिक रोशन की बहन के किरदार के लिए ऑडिशन देने पहुंचे थे। उनमें से कनिका तिवारी को सिलेक्ट किया गया था। कनिका ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। कनिका अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वह अपने फैंस के बीच हमेशा एक्टिव रहती हैं। उनके हर अंदाज को फैंस पसंद करते हैं। यहां देखें कनिका की कुछ हॉट एंड बोल्ड अंदाज की तस्वीरें। जिसमें उनके दिलकश अंदाज को देखकर आप भी उन पर फिदा हो जाएंगे।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड