भारतीय टेलिविजन होस्ट, मॉडल और एक्ट्रेस रह चुकीं मिनी माथुर के नाम से आप लोग बखूबी वाकिफ होंगे। मालूम हो कि मिनी माथुर ने इंडियन आइडल शो के 6 सीजन होस्ट किए। इसके जरिए उन्हें दर्शकों के बीच अलग पहचान मिली। मिनी माथुर मशहूर फिल्म निर्देशक कबीर खान की पत्नी हैं। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। आज इस कड़ी में हम आपको मिनी माथुर के जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों से रु-ब-रु करवाएंगे।
मिनी-कबीर की दिलचस्प लव स्टोरी
मिनी माथुर ने लंबे समय तक इंडियन आइडल शो को होस्ट किया। हालांकि बाद उन्होंने इसे छोड़ दिया था। उन्होंने साल 2004 और 2005 में ‘इंडियन आइडल’ को होस्ट किया था। इसके बाद साल 2007 और 2012 में मिनी माधुर के साथ फेमस टेलीविजन स्टार हुसैन नजर आए थे। इसके बाद मिनी माथुर ने धीरे-धीरे इस शो से दूरियां बना ली थी। मशहूर फिल्म निर्देशक कबीर खान की पत्नी मिनी आज पति कबीर खान के साथ अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रही हैं। इस कपल की लवस्टोरी के बारे में सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
बता दें कि जिस वक्त मिनी और कबीर के लव अफेयर के चर्च थे उस वक्त उन्होंने पिता से कबीर को बिना उनका सरनेम बताए मिलवाया था। इस बात का खुलासा करीब एक साल बाद हुआ था। दरअसल, मिनी के पिता नहीं चाहते थे कि वो अभिनय की दुनिया में अपना करियर बनाएं, लेकिन जब उन्होंने टीवी शो ‘तोलमोल के बोल’ को साड़ी पहनकर होस्ट किया। तो उन्होंने अपनी बेटी मिनी को इंडस्ट्री में काम करने की इजाजत दे दी थी। मिनी के पिता चाहते थे कि वो किसी बैंकर या इंजीनियर से शादी करें।
ऐसे खुला सरनेम का राज
अपने पिता के कहने पर मिनी ने कई लड़कों से मुलाकात की। पर अफसोस बात नहीं बनी। वहीं जब मिनी ने कबीर की मुलाकात अपने पिता से कराई तो उनको कबीर का सरनेम नहीं बताया। इस दौरान जब मिनी ने पिता के सामने कबीर से शादी की बात कही तो सारी सच्चाई सामने आई।
खास बात तो यह है कि उस वक्त मिनी के पिता कबीर को पसंद करने लगे थे। इसके बात वह मिनी और कबीर के रिश्ते के लिए मान गए थे। अब कबीर और मिनी 2 बच्चों के माता-पिता हैं। मुंबई में दोनों का आलीशान घर है। आप भी उनके घर की शानदार तस्वीरें देखकर अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे।
आलीशान महल जैसा घर
मिनी माथुर और कबीर खान अपने बेटे विवान खान और सन्या खान के साथ मुंबई स्थित पेंटहाउस में रहते हैं। उनका यह घर किसी आलीशान महल से कम नही है। उनके घर में हर तरह की सुविधा उपल्बध है। इसमें लिविंग एरिया, बालकनी, बार, डाइनिंग, बेडरूम से लेकर घर का कोना-कोना अलग-अलग रंगों से सजाया हुआ है। जिसे देखने के बाद आप बस देखते ही रह जाएंगे।फिलहाल लाइमलाइट से दूर मिनी अपना ज्यादातर समय परिवार के साथ बिता रही हैं। वहीं कबीर सिंह की बात करें तो वह जल्द ही दर्शकों के बीच अपनी बड़ी फिल्म 83 लेकर आने वाले हैं।