नवरात्र में सप्तमी, अष्टमी एवं नवमी तिथि पर कर लें इस मंत्र का जप, जाग जाएगी सोई हुई किस्मत

‘नवरात्रि’ संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ होता है 9 रातें। यह एक हिन्दू पर्व है। यह पर्व साल में 4 बार आता है। चैत्र, आषाढ़, अश्विन, पौष प्रतिप्रदा से नवमी तक मनाया जाता है। अश्विन माह में पड़ने वाला नवरात्र बेहद ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, वहीं आपको बताते चलें कि शादीय नवरात्र का ये त्योहार इस बार शुरू हो चुका है, 29 सितंबर से शुरू होकर ये त्योहार 7 अक्टूबर तक चलने वाला है। लेकिन इस 9 दिन के त्योहार में सप्तमी, अष्टमी व नवमी तिथि का महत्व कही ज्यादा होता है।

इन तीनों तिथि वाले दिन सुबह 108 एवं शाम को 108 बार माता दुर्गा के इन बीज मंत्रों में से किसी भी एक मंत्र का जप श्रद्धापूर्वक जो भी भक्त करता है माता रानी उनकी सैकड़ों कामनाएं पूरी कर देती है। वैसे मान्यता तो यह है कि नवरात्र कि शुरुआत भगवान राम ने की थी। लंकापति रावण का वध करने से पहले श्री राम ने 9 दिनों तक मां की विधि विधान पूजा की और फिर दसवें दिन रावण का वध कर दिया। इस साल नवरात्रि 29 सितंबर दिन रविवार से शुरू होकर 7 अक्टूबर तक रहेंगी। 8 अक्टूबर को दशहरा यानी विजयादशमी मनाई जायेगी।

यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि शास्त्रों में ऐसा कहा जा रहा है। तो आइए जानते हैं कि नवरात्रि की सप्तमी, अष्टमी एवं नवमी तिथि को कौन से मंत्रों का जप करने से मनोकामनाएं पूरी होने लगती है। दरअसल नवरात्र पर मां आद्यशक्ति दुर्गा भवानी के इन मंत्रों का जाप करेंगे तो सभी दुखों से मुक्ति मिल जाएगी।

नीचे बताए गए मंत्रों में से किसी भी एक मंत्र का जाप अगर नवरात्रि की सप्तमी, अष्टमी एवं नवमी को सुबह-शाम 108+108 बार जप करने के बाद नवमी तिथि को आम, पीपल, गुलर की सुखी लकड़ी में गाय के घी का हवन 108 आहुति देने के बाद 7 कन्या 7 साल से छोटी कन्याओं को भोजन कराएं क्योंकि ऐसा करने के बाद माता रानी आपकी सारी मनोकामना भी पूरी कर देती है। लेकिन ध्यान रहे कि सुबह-शाम दोनों समय जप के समय गाय के घी का दीपक जलते रहना चाहिए।

मौन एवं घर के शांत वातावरण या फिर किसी देवी मंदिर में जाकर भी उक्त मंत्रों का जप करना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर की सारी मनोकामना पूरी हो जाएगी। आपको बता दें कि चाहें देवता हो मनुष्य हो या फिर असुर हो कोई भी इन मंत्रों का जाप करता है तो माता उसके सभी अपराधों को क्षमा कर देती हैं। इसलिए ये प्रभावशाली मंत्र में से एक है।

– माँ शैलपुत्री मंत्र – ऊँ ह्रीं शिवायै नम:।।
– माँ ब्रह्मचारिणी मंत्र – ऊँ ह्रीं श्री अम्बिकायै नम:।।
– माँ चन्द्रघंटा मंत्र – ऊँ ऐं श्रीं शक्तयै नम:।।
– माँ कूष्मांडा मंत्र – ऊँ ऐं ह्री देव्यै नम:।।
– माँ स्कंदमाता मंत्र – ऊँ ह्रीं क्लीं स्वमिन्यै नम:।।

– माँ कात्यायनी मंत्र – ऊँ क्लीं श्री त्रिनेत्रायै नम:।।
– माँ कालरात्रि मंत्र – ऊँ क्लीं ऐं श्री कालिकायै नम:।।
– माँ महागौरी मंत्र – ऊँ श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम:।।
– माँ सिद्धिदात्री मंत्र – ऊँ ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:।।

ये हैं वो  विशेष मंत्र, जिसके जरिए आपकी सारी मनोकामना पूरी हो जाएगी। इतना ही नहीं इससे घर की सुख शांति बनी रहेगी और धन संबंधी समस्या भी दूर हो जाएगी।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड