कोई 20 तो कोई 35 साल.. खुद से उम्र में इतनी छोटी अभिनेत्रियों संग सलमान खान कर चुके है रोमांस ,देखें लिस्ट

बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान का नाम इंडस्ट्री के सफल अभिनेताओं की सूची में शुमार है | सलमान खान ने अपने जबरदस्त अभिनय कौशल के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है और आज सलमान खान देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भर में गजब की लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं| वही सलमान खान अपने एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक और स्टाइलिश अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं |

सलमान खान की उम्र 56 साल हो चुकी है हालांकि अभी तक सलमान खान को इनका परफेक्ट मैच नहीं मिल पाया है जिस वजह से अभिनेता आज तक कुंवारे हैं| वही सलमान खान बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता भी हैं जोकि फिल्म इंडस्ट्री में नए टैलेंट को लॉन्च करने के लिए भी जाने जाते हैं और अब तक सलमान खान ने बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों को फिल्मों में काम करने का मौका दिया है| वही सलमान खान के साथ डेब्यू करने वाली कई अभिनेत्रियां इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्री बन चुकी है और यही वजह है कि सलमान खान के साथ काम करने के लिए बॉलीवुड की हर अभिनेत्री तैयार रहती है|

सलमान खान ने अपनी फिल्मों में खुद से आधी उम्र की अभिनेत्रियों के साथ भी रोमांस किया है और फिल्मी पर्दे पर इन अभिनेत्रियों के साथ सलमान खान की जोड़ी खूब जमी है| आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको सलमान खान की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें वह खुद से आधी उम्र की अभिनेत्रियों के साथ रोमांस कर चुके हैं तो आइए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन अभिनेत्रियों का नाम शामिल है

1. सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस कही जाने वाली सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान के साथ फिल्म दबंग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी जिसके बाद सोनाक्षी सिन्हा रातों-रात स्टार बन गई थी| वही सलमान खान के साथ किस समय सोनाक्षी सिन्हा ने डेब्यू किया था उस वक्त सोनाक्षी की उम्र 23 साल थी तो वही सलमान खान की उम्र 46 साल थी हालांकि इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था|

2. आयशा टाकिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने सलमान खान के साथ सुपरहिट फिल्म वांटेड में काम किया था और इन दोनों की जोड़ी को फिल्मी पर्दे पर दर्शकों ने बेहद पसंद किया था| वही इस फिल्म में सलमान खान से 20 साल छोटी आयशा टाकिया ने कई रोमांटिक सीन भी दिए थे|

3. सोनम कपूर

अभिनेत्री सोनम कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है और इन्होंने बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म प्रेम रतन धन पायो में सलमान खान की अपोजिट काम किया था और इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था| बता दे इस फिल्म में सलमान खान खुद से उम्र में 20 साल छोटी सोनम कपूर के साथ कई रोमांटिक सीन में भी नजर आए थे|

4. सई मांजरेकर

लिस्ट में अगला नाम सई मांजरेकर का है जो की सलमान खान के साथ फिल्म दबंग 3 में नजर आई थी| आपको बता दें सई मांजरेकर उम्र में सलमान खान से 35 साल छोटी है|

5. दिशा पटानी

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस अभिनेत्री दिशा पाटनी सलमान खान के साथ फिल्म राधे में उनकी अपोजिट नजर आई थी | दोनों में फिल्मी पर्दे पर कई रोमांटिक सीन भी दिए थे |आपको बता दें दिशा पाटनी उम्र में सलमान खान से 23 साल छोटी है|

6. जैकलिन फर्नांडीस

साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म किक में सलमान खान की अपोजिट बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस नजर आई थी और इन दोनों की जोड़ी को फिल्मी पर्दे पर दर्शकों ने बेहद पसंद किया था| आपको बता दें जैकलिन फर्नांडिस सलमान खान से उम्र में 20 साल छोटी है|

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड