जर्नलिस्ट रोहित सरदाना की नेटवर्थ को लेकर फ़ैल रही गलत अफवाहों पर पत्नी ने किया खुलासा ,कहा -सम्पत्ति के नाम पर दो बेटियां और करोड़ों लोगों का प्यार छोड़ गये है

मीडिया के क्षेत्र में अपनी दमदार पत्रकारिता के बदौलत लाखों दिलों पर राज करने वाले  जाने-माने  जर्नलिस्ट रोहित सरदाना आज हमारे बीच नहीं है| रोहित सरदार  इसी साल बीते 30 अप्रैल 2021 को  दिल का दौरा पड़ने की वजह सेइस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह कर जा चुके हैं और वही रोहित के गुजर जाने के बाद  उनके करीबियों और फैंस को काफी बड़ा झटका लगा है|

रोहित सरदाना के गुजर जाने के बाद उनकी कुल संपत्ति को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सारी खबरें वायरल हो रही है और यूट्यूब पर भी उनकी संपत्ति को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं और इन सभी खबरों को रोहित सरदाना की पत्नी  प्रमिला दीक्षित ने महज एक अफवाह बताया है और उन्होंने खुद मीडिया के सामने आकर इस बात का खुलासा किया है कि रोहित सरदाना  अपने पीछे  कितनी संपत्ति छोड़ गये है  तो आइए जानते हैं रोहित सरदाना की पत्नी प्रमिला दीक्षित ने अपने पति रोहित के संपत्ति के बारे में क्या जानकारी दी है|

सबसे पहले यह जान लीजिए कि रोहित सरदाना का जन्म भारत के हरियाणा राज्य में कुल क्षेत्र जिले में हुआ था | रोहित बचपन से ही एक पत्रकार बनना चाहते थे और अपने इस सपने को पूरा करने के लिए रोहित ने जी जान से मेहनत की और  इन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत ज़ी न्यूज़ के एक शो ‘ताल ठोक’ से बतौर एंकर की थी और कुछ सालों तक  ज़ी न्यूज़ के साथ काम करने के बाद रोहित सरदार  टीवी के पॉपुलर न्यूज़ चैनल आज तक के शो  दंगल में काम करना शुरू किया और इस शो की बदौलत सरदाना को दर्शकों का बेहद प्यार मिला और फिर  रोहित ने पीछे मुड़कर नहीं देखा अब अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर दिन पर दिन सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए|

हालांकि रोहित सरदाना की खुशियां ज्यादा लंबी नहीं थी और  कोरोना महामारी के दौरान  बीते 30 अप्रैल 2021 को रोहित सरदाना की  सांसो की डोर टूट गई और वह इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए|वही  रोहित सरदाना के गुजर जाने के बाद उन से जुड़ी कई खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी और इसी बीच उनकी कुल संपत्ति से जुड़ी खबरें भी सामने आने लगी |

बता दे सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ था और इस वीडियो में बताया गया था कि रोहित सरदाना के पास कुल 14 करोड़ रुपए की संपत्ति है और इसके  अलावा वह कई लग्जरी और महंगी गाड़ियों के भी मालिक थे |वही  एक अन्य वीडियो में रोहित सरदाना की कुल संपत्ति 72 करोड़ बताई गई थी और इस तरह से रोहित सरदाना की संपत्ति को लेकर अलग-अलग खबरें वायरल होने के बाद उनके परिवार वालों को इससे काफी दुख हुआ और तब  रोहित सरदाना की पत्नी प्रमिला दिक्षित से ये सब  देखा नहीं गया और उन्होंने खुद मीडिया के सामने आकर इस बात का खुलासा किया कि उनके पति रोहित ने उनके और उनकी बेटियों के लिए कुल कितनी संपत्ति अपने पीछे छोड़ गए हैं|

बता दे प्रमिला दिक्षित सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है और  उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट टि्वटर पर एक ट्वीट करते हुए  यह बताया था कि,” मेरे पति गाजियाबाद में क्रॉसिंग रिपब्लिक में एक  1450 स्क्वायर फीट का प्लाट  छोड़ गए हैं जो कि  उन्होंने ईएमआई पर खरीदा था और इसके अलावा हमारे पास एक क्रेटा कार है और ये कार भी ईएमआई पर ही है | प्रमिला दीक्षित ने बताया कि इन दो चीजों के अलावा मेरे पति रोहित ने  संपत्ति के नाम पर अपनी दो बेटियां और करोड़ों लोगों का प्यार छोड़ कर गए हैं|

प्रमिला दिक्षित ने अपने इस ट्वीट में यह भी लिखा है कि हमें लोगों की सहानुभूति नहीं चाहिए परंतु जो इंसान इस दुनिया में है ही नहीं   उसके लिए कृपया करके इस तरह की अफवाह है तो ना फैलाएं|बता दे  प्रमिला दीक्षित का यह ट्वीट पढ़ने के बाद लोग काफी ज्यादा भावुक हो गए और यह पोस्ट  कई लोगो का मुंह बंद करने के भी काम आई है जो की  दिवंगत पत्रकार रोहित सरदाना को करोड़ों की संपत्ति का मालिक पता कर उनके बारे में झूठी अफवाह है फैला रहे थे|

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड