ऋषि-नीतू को हुआ 14 साल की उम्र में प्यार, फिर शादी के दिन इस वजह से हो गए दोनों बेहोश..

ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन उनके यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी और इस वक्त उन्हें सबसे ज्यादा याद उनकी वाइफ नीतू कपूर करती हैं। ऋषि कपूर और नीतू सिंह (अब कपूर) की शादी को 41 साल पूरे हो चुके हैं और 22 जनवरी 2022 को 42 साल पूरे हो जाएंगे। ऋषि कपूर का पिछले साल कैंसर की वजह से देहांत हो गया था। उसके बाद से नीतू उनकी यादों के साथ ही सालगिरह मना रहीं है। आइए हम आपको ऋषि कपूर और नीतू सिंह की प्रेम कहानी सुनाते हैं।

ऋषि कपूर और नीतू की बेस्ट जोड़ी

ऋषि कपूर और नीतू सिंह की लव स्टोरी बॉलीवुड की सबसे अच्छी लव स्टोरी में से एक है। इनकी शादी 1980 में कई सालोंं के लव रिलेशनशिप के बाद हुई थी। वैसे तो शुरू से इन दोनों का प्यार बॉलीवुड के लिए एक उदाहरण बना हुआ था लेकिन शादी के दिन एक ऐसी घटना घटी जिसने ये साबित कर दिया कि वाकई में इन दोनों की प्रेम कहानी अमर है।

शादी के दिन हुई अज़ीब घटना

दरअसल, शादी के दिन ऋषि कपूर और नीतू सिंह दोनों बेहोश हो गए थे। जी हां, यह सुनकर आप सोच रह होेंगे कि ऐसा कैसे हुआ तो हम आपको बता दें कि ऐसा सच में हुआ था लेकिन इन दोनों के बेहोश होने की वजह अलग-अलग थी। नीतू सिंह एक बहुत भारी लहंगा पहना था, जिसका वजह वो संभाल नहीं पा रही थी और इस वजह से वो बेहोश हो गई।

वहीं दूसरी ओर ऋषि कपूर के चारों ओर काफी ज्यादा भीड़-भाड़ थी, जिसकी वजह से उन्हें घोड़ी पर चढ़ने से ठीक पहले चक्कर आ गए और वो बेहोश हो गए थे। हालांकि कुछ ही देर के बाद ये दोनों फिर से ठीक हो गए और इनकी शादी हो गई। संयोग से हुई इस घटना ने इन दोनों के सच्चे प्यार पर अपनी मुहर लगा दी।

‘खेल खेल में’ हुआ प्यार

ऋषि कपूर और नीतू सिंह के प्यार की शुरुआत फिल्म जाहिला इंसान से हुई थी। यह फिल्म सन् 1974 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने तो पसंद नहीं किया लेकिन ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने एक-दूसरे को पसंद करना शुरू कर दिया। ऋषि कपूर शुरुआत में नीतू सिंह को चिढ़ाया करते थे और वह चिढ़ भी जाती थी लेकिन कुछ ही दिनों के बाद इन दोनों में दोस्ती हो गई।

ये दोस्ती फिल्म खेल-खेल में के दौरान प्यार में बदल गई और सिर्फ 14 साल की उम्र में ही नीतू ऋषि कपूर को डेट करने लगी। इस फिल्म के दौरान ही इन दोनों के बीच में रोमांस शुरू हो गया था और फिल्म रिलीज होने के बाद तो बॉलीवुड में इनके प्यार के चर्चें जोरो-शोरो से होने लगे।

 दोनों की सुपरहिट फिल्म

1973 में फिल्म बॉबी के दौरान भी डायरेक्टर राज कपूर को एक नए चेहरे की तलाश थी और उनका ध्यान कुछ फिल्मों में काम कर चुकी नीतू सिंह पर गया लेकिन उस वक्त उन्होंने अपनी इस फिल्म के लिए ऋषि कपूर के साथ डिंपल कपाड़िया को साइन कर लिया। हालांकि इसके बाद ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया जैसे रफू चक्कर’, ‘दूसरा आदमी’, ‘कभी कभी’, ‘अमर अकबर एंथनी। इन फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया और इनमें से सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्म बनी अमर अकबर एंथनी।

नीतू की मां को पसंद नहीं थे ऋषि

ऋषि कपूर के बारे में नीतू ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो एक बड़े स्ट्रिक्ट बॉयफ्रेंड हुआ करते थे। ऋषि कपूर नीतू को रात के 8:30 बजे के बाद काम नहीं करने देते थे। वहीं नीतू की मां को उनका बॉयफ्रेंड यानी ऋषि कपूर बिल्कुल भी पसंद नहीं थे। नीतू की मां को उनका ऋषि कपूर से मिलना-जुलना, घुमना-फिरना बिल्कुल पसंद नहीं था। हालांकि आखिरकार नीतू को ऋषि कपूर खूब पसंद आए और दोनों ने एक साथ अपना जीवन बताया। अब ऋषि कपूर भले ही नीतू के साथ ना हो लेकिन उनकी कभी ना भूलने वाली यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड