पूजा में हमेशा लाल साड़ी पहनती हैं नीता अंबानी, ये है वो खास वजह

भारत के सबसे अमीर और मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के नाम से आप बखूबी वाकिफ होंगे। नीता अंबानी अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उन्हें अक्सर बड़े-बड़े इवेंट्स में देखा जाता है। इस दौरान वह मीडिया कैमरों में कैद हो जाती हैं। नीता अंबानी 57 साल की उम्र में भी किसी एक्ट्रेस से कम नजर नहीं आती। खूबसूरती के मामले में वह बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं। आज हम आपको नीता अंबानी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताएंगे आखिर वह क्यों पूजा में हर बार पहती हैं लाल साड़ी।

पूरे परिवार की भगवान में आस्था

बता दें कि नीता अंबानी का मुकेश अंबानी के बिजनेस में सबसे बड़ा हाथ है। वह हमेशा से ही मुकेश अंबानी का साथ देती आई हैं। अगर देखा जाए तो मुकेश अंबानी आज सफलता की जिन सीढ़ियों पर हैं उसके पीछे नीता अंबानी का भी बड़ा हाथ है। नीता अंबानी देश के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं। वह जितनी अमीर हैं उनका दिल भी उतना ही बड़ा है। नीता भगवान में काफी श्रद्धा रखती हैं और मंदिरों में अक्सर वह काफी दान भी करती हैं। इसके अलावा अंबानी परिवार भी अक्सर मंदिरों में जाता रहता है और दान पुण्य का काम करता है।

लाल साड़ी पहनने का कारण

नीता अंबानी अक्सर अपने घर में पुजा रखती हैं। इस खास पुजा में पूरा अंबानी परिवार श्रद्धा के साथ उपस्थित होता है। यही नहीं बल्कि इस पुजा में उनके करीबी मेहमानों को भी आमंत्रित किया जाता है। इस दौरान सभी मिलकर काफी श्रद्धा के साथ पुजा करते हैं। नीता को पुजा हो या फिर मंदिर जाना हो हमेशा भगवान के काम करने के दौरान वह लाल साड़ी पहनकर ही जाती हैं।

एक खास बातचीत के दौरान नीता अंबानी ने खुलासा कर बताया था कि वह लाल साड़ी इसलिए पहनती हैं क्योंकि हिंदू धर्म में जब भी आप भगवान की पूजा करते हो या फिर मंदिर जाते हैं तो सभी को लाल कपड़े पहनकर ही जाना चाहिए और इस वजह से मैं हमेशा लाल साड़ी पहनती हूं। आपने अक्सर मंदिर और पुजा के दौरान नीता को लाल साड़ी में देखा होगा। यही नहीं बल्कि नीता अंबानी ने अपने बेटे की शादी में भी लाल साड़ी पहनी थी। मालूम हो कि उनके बेटे की शादी में बॉलीवुड और राजनीति से जुड़े कई दिग्गज लोग शामिल हुए थे। यह शादी सबसे बड़ी शादियों में से एक थी।

ऐसे करते हैं समाजसेवा

मालूम हो कि मुकेश और नीता ने साल 2010 में रिलायंस फाउंडेशन की स्थापना की थी। इसमें नीता संस्थापक चेयरपर्सन हैं। बता दें कि ये फाउंडेशन भारत में दीर्घकालिक विकास के लिए कार्य करता है। इसमें वह जरुरतमंद लोगों को फ्री में कई सेवाएं उपलब्ध करवाते हैं। बताते चलें कि कोरोना काल में इस फाउंडेशन के जरिए नीता अंबानी ने लोगों को 10 लाख वैक्सीन फ्री में लगवाई थी। ये वैक्सीन रिलायंस के ‘मिशन वैक्सीन सुरक्षा’ के तहत लगाए गए थे। इस कंपनी ने देश में कोविड-19 वैक्सीन के अभियान को बढ़ाते हुए आम लोगों को कई सेवाएं मुहैया करवाई थीं।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड