रविवार के दिन बन रहा है दो नक्षत्रों का शुभ योग , इन राशि वालों के जीवन में भर जायेगा आनंद ,जानें आज का राशिफल

मेष

आपके किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा। व्यवसायी और व्यापारीवर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है, निवेश करने में सावधानी बरते । अदालती कार्यवाही से संभलकर चलिएगा।  मित्रों का सहयोग मन प्रसन्न करेगा।आज आपके कार्य में बदलाव आ सकता है लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है।प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। आपकी भरपूर ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे|

वृष

आज मित्रों के साथ आमोद-प्रमोद करने का दिन है। मित्रों से उपहार मिल सकता है और आपका अत्यधिक  धन खर्च होने के योग है | नई मित्रता के कारण भविष्य में लाभ हो सकता है। संतानो से भी लाभ होगा। आज आपको किसी अपने या किसी अजनबी से कोई ऐसी शिक्षा मिल सकती है, जिसकी आपको जरूरत थी।प्रेम सम्बंधो में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।

मिथुन

सृजनशक्ति में नया संचार होगा। साहित्यकला के क्षेत्र में आप अपनी सृजनात्मकता प्रस्तुत करेंगे। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। अपमान न हो इसका ध्यान रखिएगा। पैसे से जुड़े मामलों को बहुत ध्यान से संभालना होगा। नए और खास कामों की प्लानिंग हो सकती है।साहस व पराक्रम के साथ किये गये प्रत्येक कार्य में आपको आशा के अनुरूप सफलता प्राप्त होगी

कर्क

परिजनों और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिएगा। आर्थिक लाभ अवश्य होगा लेकिन मध्याह्न के बाद धन संबंधी काम पहले बाधित फिर सफल होगा। आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है। आप अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं ,काफी समय लेने वाला अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं।

सिंह

आज उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा के योग हैं। अगर कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आपके कार्य में उन्नति होगी। इन दिनों आपके लिए कईं मौके निकल रहे हैं। धन संचय होगावाणी पर संयम रखें और क्रोध न करें। परिजनों के साथ संबंधों में कुछ कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है। व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपके कार्य की बहुत प्रशंसा होगी।

कन्या

आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना है।। प्रियजनों के साथ मुलाकात होगी। विरोधियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेगें। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें पूर्ण सफलता मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।कार्यों के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आज आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला

मानसिक अस्वस्थता रह सकती है, परिवारजनों के साथ मनमुटाव की स्थिति न आए, इस बात का ध्यान रखें। जमीन, मकान तथा वाहन की खरीदारी या उसके दस्तावेज करने के लिए अनुकूल समय नहीं है। कार्य की अधिकता के कारण व्यर्थ की चिंता हो सकती है पर अपने कार्य पर ज्यादा ध्यान दें|भूली बिसरी बात याद आएगी।

वृश्चिक

आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायी है। शारीरिक तथा मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ बहस न हो, ध्यान रखें। साथ काम करने वाले लोग मददगार रहेंगे। अकस्मात धन लाभ होगा। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें

धनु

आपके लिए आज के दिन आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना है। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय शुभ है। प्रियजनों के साथ मुलाकात होगी। विरोधियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेगें। सुख-शांति बनी रहेगी।  सामाजिक मन-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। वाणी को काबू में रखें। पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें।

मकर

आज के दिन व्यवसायी और व्यापारीवर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। सांसारिक प्रश्नों और विषयों के लिए आप आज उदासीनवृत्ति से व्यवहार करेंगे तो अच्छा रहेगा। अदालती कार्यवाही से संभलकर चलिएगा। करियर में आपको उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आज अगर सब कुछ ठीक रहा तो आपके लिए तरक्की का द्वार जल्दी ही खुल जाएगा।

कुंभ

आज का दिन अच्छी तरह से बीतेगा। कला के क्षेत्र में आपकी अभिरुचि बढ़ेगी। मित्रो से हुई भेट से आनंद होगा। विद्यार्थीयों के लिए अच्छा समय है। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। किसी से अकारण तर्क-वितर्क नहीं करें। धैर्य रखें |आकस्मिक धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। आपके निजी संबंधों में मधुरता आने की सम्भावना है।

मीन

आज आपको कार्य में सफलता और यश-कीर्ति मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक रुप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मध्याह्न के बाद आप मनोरंजन का कार्यक्रम बनांएगे। बहुत उलझन भरे मामले को सुलझा सकने में सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जमीन-जायदाद से फायदा हो सकता है।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड