आज गुरुवार के दिन बन रहा है बड़ा ही शुभ योग ,इन 2 राशि वालों को प्राप्त होगा शुभ समाचार ,जानें आज का राशिफल

मेष :-

आज आपका आर्थिक पक्ष आपके लिए मजबूत बना रहेगा। धनलाभ होगा। अधूरे कार्य आज पूरे होंगे। अपने सहकर्मियों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने की कोशिश करें| आज कार्यस्‍थल पर या यात्रा पर परिवर्तन हो सकता हैं। परिवार, बाहर और समाज में आपकी छवि अच्‍छी बनेंगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुंदर भोजन करने तथा आनंदपूर्वक समय व्यतीत करने का योग खड़ा होगा।

वृष :-

आज के दिन आपको बातचीत में काफी सावधानी बरतनी होगी वरना आपके वाणी- व्यवहार से गलतफहमी पैदा होगी। शारीरिक कष्ट, मन को भी अस्वस्थ बनाएँगे। परिवार में क्लेश का वातावरण रहेगा। आँख में पीडा होगी। खर्च अधिक रहेगा। आध्यात्मिक व्यवहार मानसिक शांति दे सकेंगे। दुस्‍साहस किसी गलत काम में बिल्‍कुल भी न करें। आज बुरी संगति से बचने की आपको जरुरत हैं। आज पुराना रोग आपको परेशान कर सकता हैं। रुका हुआ धन मिलेगा।

मिथुन :-

स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी। सगे- सम्बंधियों या मित्रों की तरफ से उपहार मिलेगा। प्रवास और स्वादिष्ट भोजन आपके दिन को आहलादक बनाएगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। पैसे से जुड़े मामलों को बहुत ध्यान से संभालना होगा। नए और खास कामों की प्लानिंग हो सकती है। नजदीकी रिश्तों पर ध्यान देना होगा। राजकाज से सफलता मिलेगी।

कर्क :-

आकस्मिक धन प्राप्ति और बहुविधि लाभ से भरा आपका आज का दिन अत्यंत रोमांचक और आनंदप्रद बना रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मुनाफा वाले सौदे होंगे। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा। प्रवास पर्यटन का योग है। उत्तम भोजन मिलेगा।  स्थायी संपत्ति के मामलों में आज संयम से काम लें। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफे की उम्मीद कर सकता है।

सिंह :-

कार्यों में विलंब से सफलता मिलेगी। उत्तरदायित्वों का बोझ बढ़ेगा। जीवन में अधिक गंभीरता का अनुभव करेंगे। मतभेद उत्पन्न होगा। शुभ अवसर के आयोजन के लिए समय अच्छा नहीं है। बौद्धिक चर्चा में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं। भोजन में मिष्टान्न मिल सकता है। आज आपके अंदर नई उर्जा का संचार होगा। आज आप अपनी बुद्धि और कौशल से बड़ी से बड़ी समस्या का हल निकाल लेंगे।

कन्या :-

शरीर में थकान, आलस और चिंता का अनुभव होगा। संतानों के साथ मतभेद या मनमुटाव होगा। उनके स्वास्थ्य की चिंता सताएगी।  कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। धार्मिक कार्यों या धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च होगा। संतानों के प्रति चिंता रहने से मन में व्यग्रता रहेगी। प्रवास को संभव हो तो टालिएगा

तुला :-

शारीरिक- मानसिक ताजगी का अनुभव करेंगे। धन मान-सम्मान के आप हकदार बनेंगे। वाहन सुख मिलेगा। लाभ और सांसारिक सुख में वृद्धि होगी। । आनंददायक प्रवास का आयोजन होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि से आपके लिए पदोन्नति भी संभव है। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है।

वृश्चिक :-

नौकरी- धंधा और व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपको लाभ ही लाभ है। इसके साथ मित्रों, सगे सम्बंधियों और बुजुर्गों से भी लाभ प्राप्ति का संकेत है। सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएँगे। आप प्रफुल्लित रहेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे।वरिष्‍ठजनों के सहयोग आज आप करेंगे और लोग भी आपको सहयोग देंगे। आलस्‍य से बचकर रहने की जरुरत हैं।

धनु :-

आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है। कार्य सरलतापूर्वक सफल बनेगा। परोपकार की भावना आज बलवती रहेगी। आमोद-प्रमोद के लिए आपका दिन व्यतीत होगा। नौकरी व्यवसाय में उन्नति और मान- सम्मान प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहने वाली हैं, लाभ के मौके मिलेंगे। प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी। योजनाएं आपकी फलीभूत होगी।

मकर :-

आज का दिन मिश्र फलदायी साबित होगा। बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएँगे। लेखन और साहित्य से सम्बंधित प्रवृत्तियों में आपकी सृजनात्मकता दिखाई देगी। शारीरिक थकान और ऊबन रहेगी। अपने हालात की शिकायत करने और उसे लेकर दुःखी होने से कुछ हासिल नहीं होने वाला। कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं प्राप्त कर सकेंगे।

कुंभ :-

आज के दिन आप मानसिक उद्वेग और क्रोध की भावना अनुभव करेंगे। खर्च बढ़ेगा। वाणी पर संयम न रहने के कारण परिवार में मनमुटाव और झगड़े होने की संभावना है। स्वास्थ्य खराब होगा। ईश्वर का नाम स्मरण और आध्यात्मिक पठन और मानसिक शांति देंगे। अपनी कीमती वस्‍तु और सम्‍पति को सम्‍भालकर कर रखें। आज प्रसन्‍नता भरे समाचार मिल सकते हैं

मीन :-

आपका आज का दिन सुख-शांति से व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव होगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मिलन मुलाकात होगी। ईश्वर का नाम स्मरण और आध्यात्मिक पठन और मानसिक शांति देंगे| मेहनत का फल आपको अच्‍छा मिलने वाला हैं। मान सम्‍मान में वृद्धि होगी, यात्रा भी लाभप्रद रहेगी। कार्य में जल्‍दबाजी न करें।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड