आज मंगलवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ ,होगी हर चाहत पूरी ,जाने अपना राशिफल

मेष राशि :-

आज का दिन आपके लिए पैसों की दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार वृद्धि के योग हैं। इसके अलावा ब्याज, कमिशन में से मिलनेवाले पैसे आपके भंडार में वृद्धि करेंगे। सुंदर भोजन, वस्त्र परिधान एवं वाहन सुख प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। उच्च अधिकारियों को भी आप के कार्य से प्रसन्नता होगी, धन के साथ-साथ मान-सन्मान की भी वृद्धि होगी, पिता की ओर से लाभ होगा|घर में शांति और आनंद का वातावरण आपके मन को प्रसन्न रखेगा|

वृष राशि :-

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। वर्तमान समय में आपको कार्यों में सफलता मिलेगी एवं यशकीर्ति प्राप्त होगी। आज आपके स्वभाव में ज्यादा भावुकता का समावेश रहेगा। मायके की ओर से कोई अच्छे समाचार मिलेंगे। घर में प्रफुल्लितता का माहौल होगा। नौकरी में भी आपको साथियों का साथ और सहयोग मिल सकेगा।गणेशजी की कृपा से आज आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे तथा कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि :-

आज आपकी कार्य की योजनाएँ अच्छी तरह से संपन्न होगी, मित्रों से हुई भेंट से मन प्रफुल्लित रहेगा, प्रवास या पर्यटन का योग है, आज का दिन धन के लाभ के लिए शुभ है, संतान के विषय में शुभ समाचार मिलेंगे, व्यवसायिक रूप से भी सफलता प्राप्त होगी, कार्यालय में वातावरण अनुकूल रहेगा, परिश्रम के अपेक्षानुसार पद में भी उन्नति होगी, परिवार में भी आनंद-उल्लास बना रहेगा।

कर्क राशि :-

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। उनको अभ्यास में सफलता मिलेगी एवं प्रगति के लिए नया मौका प्राप्त होगा। आप अपनी कल्पना शक्ति से साहित्य लेखन में नया काम करेंगे। प्रेमीजन एक-दूसरे का सानिध्य पा सकेंगे। आपके स्वभाव में ज्यादा भावुकता एवं कामुकता रहेगी। स्त्री मित्रों से खर्च होगा।शुभ अवसर पर बाहर जाना होगा। आनंददायक समाचार प्राप्त होगा। गणेशजी का आशीर्वाद आपके साथ है

सिंह राशि :-

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आप अतिशय संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे, जिसके कारण किसी के द्वारा आपकी भावना को झटका लग सकता है। आज आपको मां की बीमारी के विचार सताएंगे। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। कार्यस्थल पर विवादों से बचने का प्रयास करें। मकान या जमीन के दस्तावेज से संबंधित काम आज न करें। स्त्री एवं पानी से बचने में ही भलाई है।

कन्या राशि :-

आज का दिन आपके  लिए ठीक-ठाक है। आज आपको ज्यादा संवेदनशील एवं भावुकता भरे विचार आएंगे, जिससे आपका मन द्रवित हो उठेगा। आपकी चिंता कम होगी और उसके कारण आपका मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। आप कल्पनाशक्ति से सर्जनात्मक काम कर सकेंगे। परिवार वाले या दोस्तों के साथ अच्छा भोजन करने को मिलेगा।

 

तुला राशि :-

आज का दिन लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं, सामाजिक क्षेत्र में आप को यशकीर्ति मिलेगी, व्यापार में भागीदारों के साथ आप के सम्बंध प्रेमभरे रहेंगे, जीवनसाथी के साथ आज सम्बंधो में निकटता आएगी, परिवार का आनंददायी वातावरण भी आप के मन को प्रफुल्लित रखने में सहायता करेगा, घर में सुखदायी घटना घटेगी, शारीरिक स्वास्थ्य में वृद्धि होगी, आप को सहयोगियों का अच्छा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि :-

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। आज आपका मन भावनाओं से व्यथित रहेगा, जिससे आप उसके प्रवाह में आकर कोई अनैतिक काम न करें उसका ख्याल रखें। महिलाओं के बारे में विशेष ध्यान रखें। वाणी एवं वर्तन में संपर्क रखें। विदेश से समाचार मिलेंगे।

धनु राशि :-

आपके लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपके लिए घर-परिवार एवं व्यापार जैसे तमाम क्षेत्र लाभ लिए आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। मित्रों के साथ आनंददायक प्रवास होगा तो दांपत्यजीवन में भी आप ज्यादा निकटता बना सकेंगे। स्त्री मित्र विशेष लाभदायी रहेंगे। धन प्राप्ति के लिए भी शुभ समय है। व्यापार के पैसे लेने के लिए प्रवास होगा।

मकर राशि :-

आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने के संयोग बन रहे हैं। आज आपके मन में प्यार एवं भावना छलक उठेंगे और आप उसके प्रवाह में रहेंगे। आज बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होने से चर्चा में भाग ले सकते हैं परंतु वाद -विवाद टालिएगा, भाईयों से लाभ होगा, आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धि प्राप्त होगी, पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा, आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है, परंतु मध्याहन के बाद आप को संभलकर चलने की सलाह हैं।

कुंभ राशि :-

आपका आज का दिन प्रतिकूलताओं एवं अनुकूलताओं से मिश्रित होगा। लेखन-साहित्य से जुड़ी प्रवृत्ति में शामिल रहेंगे। व्यवसाय के स्थल पर प्रतिकूल परिस्थिति रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता जरूरी है। ऊपरी अधिकारियों का रवैया नकारात्मक रहेगा।  किसी भी तरह के  निर्णयों को सोच- समझकर कीजिएगा, भ्रांति को हो सके तो दूर कीजिएगा।

मीन राशि :-

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और खाने-पीने में खास ध्यान रखें। कार्य सफलता में विलंब होने के कारण निराशा का अनुभव होगा। हालांकि, मित्रों से सहयोग मिल सकता है, लेकिन काम समय से पूरा नहीं होगा। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। नए काम की शुरुआत न करें। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। मन बेचैन एवं व्यग्र रहेगा। बोलने पर संयम रखें।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड