आज सोमवार के दिन भोलेनाथ हो रहे है इन 4 राशियों पर प्रसन्न ,जाग उठेगी इनकी सोयी किस्मत, जानें आज का राशिफल

मेष :-

आज का दिन आपके लिए अच्छा है, इसलिए महत्वपूर्ण कार्यो को आज पूर्ण करने में भलाई है। बहुत समय से चल रहा कोई विवाद या मामला आज अचानक ही समाप्त होने जा रहा है। किसी आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में आपकी भागीदारी एक नया विकल्प बन सकती है। व्यवसाय में श्रेष्ठ योग बनेंगे। नए रास्ते खोजने, नए विकल्पों पर विचार करने में संकोच न करें। प्रतिस्पर्धियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे

वृष :-

आज के दिन आकस्मिक यात्रा होने के योग बन रहे है |आय के साधनों का विस्‍तार होगा।  यदि आप अपने समय का सही उपयोग करेंगे तो निर्धारित लक्ष्य के नजदीक पहुंचने में देर नहीं लगेगी। आप आज शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही रहेंगे। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। परंतु मध्याह्न के बाद आप के व्यावहारिक निर्णयों में दुविधा बढ़ेगी।

मिथुन :-

आपको आज  सामाजिक दृष्टि से मान-सम्मान मिलेगा| व्‍यापारियों के लिए दिन अच्‍छा रहेगा। प्रमोशन हो सकता है। करीबी मित्र से सहयोग मिलेगा।  आपका स्वास्थ्य आज सुधार की ओर अग्रसर हो रहा है। हो सकता है इसी वजह से आपको अपने कामकाज में उत्साह बनाए रखने में मदद मिले। संभव हो तो नया कार्य मध्याह्न से पूर्व ही संपन्न कर दीजिएगा। भाई-बंधुओ के साथ संबंध में प्रेम और सहकार की भावना रहेगी।

कर्क :-

कार्य संपन्‍न होंगे।मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ खूब आनंद में दिन व्यतीत होगा।  सुबह से ही कुछ अच्छी खबरें और संदेश आपको मिलते जा रहे हैं यदि आप इसी तरह से अपने कामकाज में तल्लीन रहेंगे तो आगे का समय आपके लिए धन समृद्धि से भरपूर हो जाएगा।  पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मनोरंजन के पीछे धन का व्यय होगा।

सिंह :-

 

आज आप अपने इच्‍छानुसार कार्य करेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। पुराने करीबी मित्र से मिलकर मन अतिप्रसन्‍न रहेगा। आज आपके स्वाभाविक उत्साह और पराक्रम में वृद्धि हो रही है। आपको अपने प्रयासों में लगातार ही सफलता भी मिलती जा रही है। नया कार्य शुरू करने से बचें। लेखन और साहित्य सर्जन जैसे कार्यों में मन लगेगा।

कन्या :-

जीवन साथी के व्यवहार से आपको आज मन में उदासी और अशांति का समावेश रहेगा। । किसी सार्वजनिक घटना या घोषणा से आपकी सुख शांति में व्यवधान पड़ सकता है। अचानक ही कुछ विपरीत परिस्थितियां पैदा होने से आपका आत्मविश्वास विचलित हो सकता है। भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोचेगें। शोर्टकट नुकसान देंगे। घर में शांति का वातावरण रहेगा।

तुला :-

आप अपनी सुमधुरवाणी से किसी को मना सकेंगे। अनिर्णायक परिस्थिति में नया काम शुरू करने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। फि‍जूलखर्च से बचें। किसी से विवाद हो सकता है। आज के दिन कार्यक्षेत्र में काफी तरह की परेशानियाँ पैदा हो सकती हैं |अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए हानिकर भोजन न लें। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है।

वृश्चिक :-

आपका आज का दिन सामाजिक मेलजोल में व्यतीत होगा। आज आपमें ऊर्जा की कमी नहीं है, इसे उचित दिशा में लगायेंगे तो लाभ होगा।  घर या कहीं बाहर दोस्तों तथा परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। अच्छे कपड़े पहनकर बाहर जाने का प्रसंग खड़ा होगा।

धनु :-

आज के दिन आपको आर्थिक या भौतिक लाभ हो सकता है। अपनी दिन चर्या को अच्छा बनाएं रखें। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। मन में किसी भी प्रकार की नकारात्मक भावना को प्रवेश न करने दें तथा उसे दूर करने के प्रयास करें। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। उनके साथ घूमने-फिरने का आयोजन हो सकता है। अच्छे भोजन और सुंदर परिधान से आपका मन खुश रहेगा।

मकर :-

आज आपका मन अतिप्रसन्‍न रहेगा।मन में नया जोश और उत्साह दिखाई देगा | वर्तमान समय में नए कार्यों से सम्बन्धित सफल आयोजन आप कर सकेंगे। व्यापारी वर्ग और नौकरी वालों के लिए आज का दिन लाभदायी निकलेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि से पदोन्नति की संभावना दिखाई देगी।

कुंभ :-

आज आपके स्वभाव में गुस्से की बढ़ोतरी रहेगी, बोलने पर संयम रखें। किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़े में पड़ने से मामला खराब हो सकता है। गलतफहमी हो तो फौरन खुलकर बात करें, इससे बात जल्दी खत्म हो जाएगी। आरोग्य के प्रति लापरवाह न रहें। मान-प्रतिष्ठा का भंग होगा।

मीन :-

आज के दिन आपको संभलकर चलना होगा, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज नौकरी की जगह आपको उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ेगी। व्यवसाय में परेशानी खड़ी होगी। संतान के प्रति चिंता खड़ी होगी। दूर के प्रवास का आयोजन होगा। धार्मिक यात्रा का भी योग है।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड