दीपिका से पहले रणवीर इन खूबसूरत हसीनाओं को कर चुके हैं डेट, एक तो है धर्मेंद्र की बेटी

बॉलीवुड खिलजी यानी रणवीर सिंह का नाम दुनिया भर में शुमार है। वह अपने अभिनय के साथ-साथ अपने अतरंगे अंदाज को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। रणवीर सिंह ने फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म में उनके अभिनय और अंदाज ने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया था।

आज रणवीर का नाम फिल्म इंडस्ट्री के टॉप अभिनेताओं में शुमार है। बता दें कि दीपिका और रणवीर ने एक-दूसरे को लॉन्ग टाइम तक डेट करने के बाद साल 2018 में शादी की थी। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि दीपिका पादुकोण संग शादी से पहले रणवीर सिंह किस-किस अभिनेत्री को कर चुके हैं डेट।

अहाना देओल

आप में से कम लोग ही इस बात से वाकिफ होंगे कि रणवीर सिंह ने धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी अहाना को भी डेट किया था। कॉलेज के दिनों में रणवीर अहाना को बेहद पसंद करते थे। पर अफसोस अहाना ने आदित्य रॉय कपूर के लिए रणवीर से दूरियां बना ली थीं। रणवीर ने एक इंटरव्यू के दौरान बिना अहाना का नाम लिए कहा था कि वो कॉलेज के दिनों में एक लड़की के दीवाने थे। जोकि आज एक बच्चे की मां बन चुकी है।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह की जोड़ी ने फिल्म बैंड बाजा बारात में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों के अभिनय और लव केमेस्ट्री ने दर्शकों के दिल में भी प्यार भर दिया था। इस फिल्म के बाद ही दोनों के अफेयर की खबरें उड़ने लगी थीं। पर अफसोस रणवीर और अनुष्का की लव स्टोरी भी लंबे समय तक नहीं चली। आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि जब रणवीर और दीपिका पादुकोण का अफेयर शुरु हुआ था तो दीपिका उन्हें पसंद नहीं करती थीं। लेकिन जब रणवीर संग दीपिका की शादी होनी थी तो उन्होंने अनुष्का को बुलाया था। इस शादी पर अनुष्का खुशी-खुशी शामिल हुईं।

सोनाक्षी सिन्हा

फिल्म लुटेरे में रणवीर सिंह दबंग गर्ल सोनाक्षी के साथ रोमांस करते नजर आए। लेकिन दोनों की बात इस फिल्म तक ही सीमित नहीं रही। दोनों को कई पार्टियों में साथ देखा गया। हालांकि डेटिंग की खबर पर अपनी बात सबके सामने रखते हुए रणवीर सिंह ने कहा था कि, ‘हम काम के सिलसिले में अक्सर मिलते हैं। वो बहुत ही प्यारी लड़की है। लेकिन बात अगर डेटिंग की करें तो मैं अभी किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हूं’। फिर क्या था इसके बाद इन दोनों की जोड़ी का साथ दिखना भी बंद हो गया।

परिणीति चोपड़ा

फिल्म ‘किल दिल’ और ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ में परिणीति और रणवीर की जोड़ी को एक साथ देखा गया। यहीं नही बल्कि अक्सर इंटरव्यू के दौरान दोनों एक-दूसरे के साथ शरारते करते हुए भी देखे जाते थे। परिणीति ने तो यह तक कह दिया था कि उन्हें रणवीर संग इन सारी बातों की आदत पड़ चुकी है। वो बिल्कुल ही बेशर्म हैं। बॉलीवुड गलियारों में दोनों की दोस्ती के किस्से भी बेहद मशहूर हैं।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड