बॉलीवुड स्टार से जुड़ी छोटी-छोटी बातें अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों का विषय बन जाती हैं। उनकी प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ अक्सर चर्चा में रहती है। बात अगर उनकी शादी सेलिब्रेशन की करें तो वह तो कई दिनों तक लाइमलाइट में बनी रहती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन सितारों के बारे में बताएंगे खास जिन्होंने शाही तरीके से शानदार शादी रचाई।
प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस
बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन स्टार निक जोनस के साथ शाही शादी रचाई। उनकी शादी सबसे महंगी शादियों में गिनी जाती है। मालूम हो कि प्रियंका ने राजस्थानी अंदाज में शाही शादी रचाई। उन्होंने साल 2018 में जोधपुर के उमेध भवन पैलेस में शादी की रस्में अदा कीं। उस वक्त प्रियंका लाल रंग के लहंगे में और निक जोनस व्हाइट शेरवानी और पगड़ी के साथ बेहद खूबसूरत नजर आए।
प्रीति जिंटा-जीन गुडइनफ
इसके अलावा एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की बात करें तो उन्होंने भी विदेशी लड़के संग शाही अंदाज में शादी रचाई। प्रीति साल 2016 में लॉस एंजिल्स में जीन गुडइनफ संग सीक्रेट शादी के बाद चर्चा में रहीं। जब प्रीति और जीन की शादी की तस्वीरें सामने आईं तो हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, इस जोड़ी ने राजपूताना अंदाज में सात फेरे लिए। यहां देखें प्रीति और जीन की शादी की शानदार तस्वीरें।
रवीना टंडन- अनिल थडानी
मस्त-मस्त गर्ल यानि रवीना टंडन ने 22 जनवरी साल 2003 में फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी संग सात फेरे लिए। बता दें कि रवीना ने उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। एक्ट्रेस ने अपनी शादी के लिए जग मंदिर पैलेस को चुना था।
ईशा अंबानी- आनंद परिमल
देश के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद परिमल की शादी भी शाही तरीके के साथ संपन्न हुई थी। बता दें कि उनकी शादी की धूम उदयपुर में सुनाई दी थी। मुकेश अंबानी ने उदयपुर के होटल ओबरॉय उदयविलास को तीन दिन के लिए बुक करवाया था। यह शादी सबसे महंगी शादियों में से एक थी।
निधि दत्ता-बिनॉय गांधी
इस लिस्ट में फिल्म निर्देशक जेपी दत्ता और एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी की बेटी निधि दत्ता का नाम भी शामिल है। जिसने बिनॉय गांधी के साथ रॉयल वेडिंग की। निधि दत्ता ने अपनी शादी के लिए पिंकसिटी के रामबाग पैलेस को चुना था।
नील नितिन मुकेश-रुकमणी
अभिनेता नील नितिन मुकेश ने साल 2019 में रुकमणी सहाय के साथ शाही तरीके से शादी की। नील और रुकमणी ने उदयपुर के रेडिसन ब्लू पैलेस रिसोर्ट में सात फेरे लिए।
श्रुति- रोहित नोवाले
इसके अलावा अपने जमाने के मशहूर अभिनेता कुलभूषण खरबंदा की बेटी श्रुति की शादी भी शाही अंदाज में हुई। श्रुति और रोहित नोवाले ने उदयपुर के उम्मेद भवन में शादी की थी।
रणबीर कपूर- आलिया
रणबीर और आलिया का नाम भी इस लिस्ट में जल्दी जुड़ने वाला है। जानकारी के मुताबिक रणबीर-आलिया अपनी ग्रैंड शादी वेन्यु को डिसाइड करने के लिए शाही नगरी जोधपुर पहुंचे हैं। इससे यह बात साबित होती है कि उनकी शादी भी शाही अंदाज में ही संपन्न होगी।