रामायण सीरियल ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। इस सीरियल को देश के घर-घर में बड़े ही चाव के साथ देखा जाता था। दर्शकों को आज भी रामायण और उसके किरदार अच्छी तरह से याद है। आज भी शो के हर किरदार पर फेन्स प्यार लुटाते हैं। आज इस रिपोर्ट में हम आपको सभी कलाकार के रियल लाइफ पार्टनर के बारे में बताने वाले हैं। सबसे पहले बात करते हैं रामायण में राम का किरदार अमर कर देने वाले अभिनेता अरुण गोविंद के बारे में। अभिनेता अरुण गोविल ने अभिनेत्री श्रीलेखा से शादी की है जो धर्मेंद्र के साथ फिल्म हिम्मतवर में काम कर चुकी है।
इसके बाद हम बात करते हैं रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया की। रामायण में माता सीता की भूमिका में दीपिका चिखलिया ने सभी का दिल जीत लिया था। उन्होंने बिजनेसमैन टोपीवाला से ब्याह रचाया है। बता दें कि हेमंत सिंगार बिंदी और टिप्स एंड टोज कॉस्मेटिक के मालिक है। अभिनेत्री इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय रहती है।
पद्मा खन्ना हिंदी के साथ-साथ भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है। उन्होंने दिवंगत फिल्म निर्देशक जगदीश एल सिडाना से शादी की थी।
मंत्रा उर्फ़ ललिता पवार ललिता पवार आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अभिनेत्री ने फिल्म मेकर गणपतराव पवार के साथ शादी रचाई थी। हालांकि उनकी शादी ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी और दोनों का तलाक हो गया।
शत्रुघ्न उर्फ़ समीर राजदा शत्रुघ्न का किरदार निभाने वाले अभिनेता समीर राजदा लेखक और निर्देशक मूलराज राजदा और अभिनेत्री इंदुमती राजदा के बेटे हैं। उन्होंने श्वेता से शादी की थी दोनों के दो बच्चे हैं।
हनुमान उर्फ़ दारा सिंह दारा सिंह एक्टिंग के साथ-साथ पहलवानी भी करते थे। उन्होंने कई मशहूर फिल्मों में अभिनय किया है। दारा सिंह ने महज 14 साल की उम्र में बचनो कौर से शादी कर ली थी। उनके बेटे विंदू दारा सिंह भी एक अभिनेता है।
भरत उर्फ संजय संजय अब इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं उन्होंने नीता से शादी की थी जो पेशे से एक वकील भी है।
रावण उर्फ अरविंद त्रिवेदी रामायण में अरविंद त्रिवेदी ने रावण का किरदार निभाया था और उन्होंने इस किरदार को हर घर-घर में मशहूर कर दिया था। उनके द्वारा निभाए गए किरदार को आज भी याद किया जाता है। अरविंद ने नलिनी त्रिवेदी से शादी की है बता दे कि नलिनी भी अभिनेत्री रह चुकी है।
आपको बता दें कि 36 वर्ष पहले आए रामायण सीरियल के बाद राम और सीता की ये जोड़ी एक बार फिर से छोटे पर्दे पर नजर आने के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि रामायण के राम सीता यानी अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है। अभिनेत्री दीपिका ने इस शो से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह एक हाउसवाइफ के किरदार में नजर आ रही है। उनके द्वारा शेयर किये गए वीडियो को उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा हैं।