टेलीविजन इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे कलाकार मौजूद है जोकि शूटिंग के दौरान ही एक दूसरे के करीब आए और जब इनका प्यार परवान चढ़ा तब इन्होंने अपने ऑन स्क्रीन पार्टनर के साथ ही शादी रचा कर अपना घर बसा लिया| आज हम आपको टीवी इंडस्ट्री के एक ऐसे ही कपल के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने ऑन स्क्रीन भाभी और जेठ का किरदार निभाया था और आज यह दोनों कलाकार असल जिंदगी में लाइफ पार्टनर बन चुके हैं और बेहद खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं|
दरअसल हम बात कर रहे हैं टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर कपल राम कपूर और गौतमी कपूर की जिन्होंने टीवी सीरियल ‘घर एक मंदिर’ में भाभी और जेठ का किरदार निभाया था और इसी सीरियल की शूटिंग के दौरान इन दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई और दोनों का प्यार परवान चढ़ा था जिसके बाद इन्होंने शादी रचा कर अपना घर बसा लिया| आज राम कपूर और गौतमी कपूर की जोड़ी टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर और रोमांटिक जोड़ियों में से एक है और वही फैंस को भी इस कपल के बीच की खूबसूरत केमिस्ट्री बेहद पसंद आती है|
राम कपूर और गौतमी कपूर यह दोनों ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना माना नाम है और जहां राम कपूर टेलीविजन इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री तक अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा है तो वही गौतमी कपूर भी छोटे पर्दे की बेहद पॉपुलर और सफल अभिनेत्रियों में से एक है| गौतमी कपूर ने अपने एक्टिंग करियर में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘कुबूल है’ जैसे कई सुपरहिट धारावाहिकों में काम किया है| वही बात करें राम कपूर की तो राम कपूर ने टीवी इंडस्ट्री के कई पॉपुलर और सुपरहिट धारावाहिकों में अभिनय किया है और इसके साथ साथ राम कपूर ने फिल्मों में भी काफी सक्रिय है|
बात करें राम कपूर और गौतमी कपूर के निजी जिंदगी की तो इन्होंने 14 फरवरी 2003 यानी कि वैलेंटाइन डे के दिन एक दूजे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे और आज यह दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश है| गौतमी और राम कपूर के दो बच्चे भी हैं जिनमें से इनकी बेटी का नाम सिया है तो वही बेटे का नाम अक्स है| गौतमी और राम कपूर की लव स्टोरी काफी फिल्मी और दिलचस्प है और इन दोनों की पहली मुलाकात टीवी सीरियल ‘घर एक मंदिर’ के सेट पर हुई थी| जिस वक्त राम कपूर गौतमी से मिले थे उस वक्त गौतमी कपूर टीवी इंडस्ट्री में नई थी और वो इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए स्ट्रगल कर रही थी |
वही राम कपूर भी इंडस्ट्री में अपने आप को स्थापित करने के लिए स्ट्रगलिंग पीरियड में थे| वही धारावाहिक घर एक मंदिर में इन दोनों ने भाभी और जेठ का किरदार निभाया था और इसी सीरियल की शूटिंग के दौरान इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे| कुछ समय के बाद राम कपूर ने एक पार्टी में गौतमी से अपने प्यार का इजहार कर दिया और उन्होंने गौतमी कपूर को प्रपोज करते हुए कहा था कि,” क्या वह उनके साथ शादी करना पसंद करेंगी..”?
गौतमी भी राम कपूर को बेहद पसंद करती थी ऐसे में उन्होंने उनका प्रपोजल तुरंत ही एक्सेप्ट कर लिया जिसके बाद इन दोनों ने शादी रचा कर एक दूसरे को अपना जीवन साथी बना लिया| राम कपूर के साथ बैठने की दूसरी शादी है इन्होंने पहली शादी कमर्शियल फोटोग्राफर मधुर श्रॉफ के साथ की थी हालांकि इन दोनों की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई और तलाक लेकर गौतमी ने इस रिश्ते का अंत कर दिया था| वही राम कपूर के साथ दूसरी शादी रचाने के बाद आज गौतमी बेहद खुशहाल जिंदगी बिता रही है