अकबर और पृथ्वीराज का किरदार निभाकर प्रसिद्धि हांसिल करने वाले रजत टोकस ने शेयर की अपनी ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर , जाने एक्टर के बारे में कुछ खास बाते

 

टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता रजत टोकस 30 साल के हो चुके है | रजत टोकस  टीवी इंडस्ट्री के बेहद ही पॉपुलर और सफल अभिनेताओं में से एक है और इन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कई सुपरहिट सीरियल्स में काम किया है और दर्शकों का  दिल जीता है| रजत टोकस अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपनी लुक को लेकर भी काफी ज्यादा सुर्खियों में बने रहते हैं और इनकी फीमेल फैंस की तादाद काफी ज्यादा है| आज हम आपको अभिनेता राजा टोकस के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं इसके बारे में शायद ही आप पहले से जानते होंगे तो आइए जानते हैं

अभिनेता रजत टोकस का जन्म 19 जुलाई साल 1991 को दिल्ली में हुआ था | रजत टोकस के माता-पिता का नाम ​प्रमिला और रामनवीर टोकस है|रजत ने  अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी और बतौर  चाइल्ड आर्टिस्ट रजत टोकस ने साल 1999 से 2005 तक  एक्टिंग इंडस्ट्री में काम किया था |

और इसी बीच रजत टोकस  जादुई चिराग, मेरे दोस्त, अभिव्यक्ति, साईं बाबा जैसे  कई पॉपुलर सीरियल में नजर आए थे हालांकि इन्हें असली पहचान सीरियल धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान में  काम करने के बाद मिली थी  और इस सीरियल के सुपरहिट होने के बाद रजत टोकस को भी  गजब की पापुलैरिटी हासिल हुई थी|

इस सीरियल के सफल होने के बाद रजत टोकस  धरम वीर, तेरे लिए, बंदिनी और केशव पंडित  जैसे कई सीरियल में नजर आए  परंतु इन्हें एक बार फिर से सबसे ज्यादा पापुलैरिटी टीवी सीरियल जोधा अकबर से हासिल हुई थी और इस सीरियल में रजत टोकस ने मुगल शासक अकबर का किरदार बेहद ही शानदार तरीके से निभाया था और  सीरियल में उनके जबरदस्त अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और आज भी उनके इस किरदार को लोग याद करते हैं|

रजत टोकस को सीरियल पृथ्वीराज चौहान और जोधा अकबर में  अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए कई अवार्ड से नवाजा भी जा चुका है और इसमें बेस्ट लीड रोल, बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट, मोस्ट एंटरटेनिंग टेलिविजन एक्टर, बेस्ट एक्टर इन लीड रोल, धरती का सितारा जैसे कई  अवार्ड से रजत टोकस को नवाजा गया था|

सीरियल जोधा अकबर में रजत टोकस का एक अलग ही अवतार दर्शकों को देखने को मिला था और इसके बाद रजत टोकस टीवी सीरियल नागिन ने भी नजर आए थे और इसके लिए उन्होंने खुद का ट्रांसफॉर्मेशन किया था  जिसे देखकर उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो गया था और रजत टोकस की ट्रांसफॉरमेशन वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी|

बात करें रजत टोकस की निजी जिंदगी की तो रजत ने साल 2015 में सृष्टि नैयर के साथ शादी रचाई थी और सृष्टि पेशे से एक थिएटर आर्टिस्ट है और यह दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे | इन दोनों की शादी उदयपुर में एक रॉयल सेरिमनी में संपन्न हुई थी| बता दे रजत टोकस अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया के सामने ज्यादा नहीं लाते और अपने निजी जीवन के बारे में ज्यादा बात करना भी उन्हें पसंद नहीं है|

गौरतलब है कि साल 2019 के बाद रजत टोकस का कोई भी सीरियल नहीं आया है और वह सोशल मीडिया से भी काफी समय से दूर थे हालांकि अभी हाल ही में रजत टोकस ने अपना एक वीडियो शेयर किया है और उन्होंने अपने प्रशंसकों को बताया है कि वह अब कहां है और क्या कर रहे हैं|

वही रजत टोकस की फैंस उन्हें पर्दे पर एक बार फिर से देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड है|

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड