क्या है प्रियंका चोपड़ा के US वाले नए घर की कीमत, जानकर रह जायेंगे हैरान

मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा किसी परिचय की मोहताज़ नही हैं। अपने अभिनय से सबका दिल जीतने वाली प्रियंका बीते दिनों काफी चर्चा में रहीं हैं। खुद से 10 साल छोटे निक से शादी करके वो लोगो के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इन दिनों प्रियंका अपने नए घर को लेकर चर्चा में हैं। आइये आपको बताते हैं प्रियंका और निक के इस नए घर की खूबियाँ।

अमेरिका में खरीदा घर

हाल में ही प्रियंका ने पति निक के साथ अमेरिका में एक नया घर खरीदा है। इसे घर कहना पर्याप्त नही होगा। 20 हजार sq फ़ीट के क्षेत्र में स्थापित इस घर को बंगला कहना सही होगा। इस बंगले की कीमत 20 मिलियन डॉलर यानी लगभग 144 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस घर को खरीद कर प्रियंका एक बार फिर सुर्ख़ियों पर छा गई है। यह बंगला अमेरिका के केलिफोर्निया स्टेट के लास एंजिलिस के पास अंसीनों नामक जगह पर है।

घर में हैं सात बैडरूम

सूत्रों के मुताबिक प्रियंक के नये घर में 7 बैडरूम और 11 बाथरूम हैं। घर के आगे हरी घास का एक बड़ा मैदान है। इससे घर की खूबसुरती और भी बढ़ जाती है। कमरों की सीलिंग भी खूब ऊँची ऊँची है। इस सबके अलावा एक खूबी और है प्रियंका और निक के इस नए घर में,इस घर की छत पर एक बड़ा सा स्विमिंग पूल भी है।

निक और प्रियंका का यह नया घर निक के भाई जॉय के घर से 4-5km की दूरी पर ही है। जहां प्रियंका और निक का बंगला 20 मिलियन डॉलर का है वहीँ निक के भाई जॉय और उनकी पत्नी सोफी ने यह बंगला 14.1मिलियन डॉलर में खरीदा है। यह बंगला 15000 sq फ़ीट के एरिया में बना हुआ है। इसमें 10 बैडरूम और 14 बाथरूम मौजूद हैं।

प्रापर्टी में बनाया रिकॉर्ड

जहां एक और निक ने 20 मिलियन डॉलर का बंगला खरीदा है वहीं जॉय ने 14.1मिलियन के बंगले को अपना बनाया है। यानि जोनास भाइयों ने कुल 34.1 मिलियन की प्रॉपर्टी को खरीद लिया है। आपको यह बता दें की इतनी महंगी प्रॉपर्टी को खरीद कर जोनास भाई अंसीनों ने सबसे महंगी प्रॉपर्टी खरीदने का रिकॉर्ड अपने नाम करवा चुके हैं।

बेच दिया छोटा घर

खबर यह भी है की प्रियंका चोपड़ा से शादी करने से पहले निक ने अपना छोटा मकान बेच दिया था। इस मकान में वे शादी से पहले रहते थे। जाहिर है शादी के बाद नया घर लेने का मकसद प्रियंका को खुश रखने की निक की चाहत है। इसी कोशिश में उन्होंने यह नया आलिशान घर खरीद लिया है।

घर खरीदने का किया था एलान

निक से शादी के बाद प्रियंका काफी खुश हैं। इसी साल सितम्बर में घर खरीदने को लेकर प्रियंका ने एक बड़ा खुलासा भी किया था। उन्होंने अपने फैन्स के बीच रह खबर रखी थी की वह नया घर खरीद सकतीं हैं। वोग को दिए अपने इंटरव्यू में घर खरीदने की योजना पर बात करते हुए प्रियंका ने कहा था की, “घर खरीदना और बच्चा मेरी टू डू लिस्ट में है”। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था की,” घर कैसा भी हो उन्हें फर्क नही पड़ता ,पर उस घर में वो लोग होने चाहिए जो उनसे प्यार करते हैं।”

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड