बेटी मालती और दोस्त संग प्रियंका ने शेयर की ये प्यारी सी फोटो ,माँ के साथ बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आई बेटी

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है | इन्होंने अपनी बेहतरीन अदायगी और खूबसूरती के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और आज बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी प्रियंका चोपड़ा एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी है| प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग आज दुनिया भर में देखने को मिलती है और वह सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा पॉपुलर है| वही इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के साथ मदरहुड जर्नी एंजॉय कर रही है|

आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर इसी साल एक बच्चे की किलकारी गूंजी है और यह दोनों एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं| प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सरोगेसी की मदद से अपनी जिंदगी में एक बेटी का स्वागत किया था और इन्होंने अपनी लाडली का नाम मालती रखा है|

वही बेटी के जन्म के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा ने मालती की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है हालांकि इन सभी तस्वीरों में प्रियंका ने अपनी बेटी के चेहरे का खुलासा नहीं किया है और इसी बीच प्रियंका ने एक और तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी और दोस्त के साथ दिखाई दे रही है| प्रियंका की यह तस्वीर इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है और इस फोटो पर प्रियंका के फैंस लगातार कमेंट करके उनकी बेटी मालती की खूब तारीफ कर रहे हैं|

जैसा कि हम सभी जानते हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिसंबर 2018 में क्रिश्चियन और हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई थी और इस कपल की शादी बेहद ही धूमधाम से संपन्न हुई थी| शादी के 3 साल बाद प्रियंका और निक ने अपने पहले संतान का इस दुनिया में स्वागत किया था और सरोगेसी के जरिए 2022 में यह कपल एक बेटी के मम्मी पापा बने|

वही मदर्स डे के स्पेशल मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार अपनी बेटी की क्यूट झलक लोगों को दिखाई थी और अब प्रियंका ने एक बार फिर से अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है| दरअसल बीते 8 जुलाई 2022 को प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से अपनी लाडली मालती और अपनी फ्रेंड के साथ एक फोटो शेयर किया था जो कि देखते ही देखते वायरल हो गई|

इस तस्वीर में प्रियंका के साथ उनकी फ्रेंड तमन्ना तक भी नजर आ रही है और जहां इस फोटो में प्रियंका अपनी बेटी मालती के साथ दिखाई दे रही है तो वही तमन्ना अपने बेबी के साथ नजर आ रहे हैं| इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह दोनों फ्रेंड कहीं वेकेशन बनाने गई है और यह वैकेशन की फोटो है| इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा की लाडली मालती डेनिम शॉर्ट, व्हाइट टॉप और ब्लैक शूज में बेहद स्टाइलिश दिख रही है और मालती अपनी मां के साथ बोल देते हुए बेहद क्यूट दिख रही है|

इस फोटो को साझा करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है कि, ”22 साल और अब हमारे बच्चों के साथ भी गिनती जारी है। मुझे तुमसे प्यार है @tam2cul (तमन्ना दत्त)।”फिलहाल सोशल मीडिया पर प्रियंका और उनकी बेटी की यह तस्वीर जमकर वायरल हो रही है और इस फोटो पर प्रियंका के फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं|

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड