प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की ये तस्वीर लेकिन हो गई ये गलती, अब खूब हो रही है वायरल

फिल्म जगत में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी है जिनका जलवा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक छाया हुआ है। इनमें से एक हैं प्रियंका चोपड़ा, जो कि दुनियाभर में अपनी अदाकारी के बल पर राज कर रही हैं। वैसे फिलहाल प्रियंका चोपड़ा भारत में हैं, और इन दिनों वो अपने नए प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग कर रही हैं। अगर आपको याद होगा तो काफी लंबे समय के बाद अभी कुछ ही दिनों पहले प्रियंका की बॉलीवुड फिल्म स्काई इज पिंक आई थी जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला।

वैसे यह तो आप सभी जानते ही होंगे कि प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं जिसकी वजह से उनके फॉलोवर्स भी लाखों में हैं। प्रियंका छोटी से छोटी चीजों के बारे में अपने फैंस को सूचना देती है वो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए जो लोग उन्हें फॉलोव करते हैं वो भली भांति जानते होंगे। हालांकि इस सोशल मीडिया के जमाने में कई बार सितारें अपने पोस्ट के कारण ही ट्रोल भी होने लगते हैं इस बार प्रियंका के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

दरअसल प्रियंका ने इस बार जो पोस्ट शेयर कि उसमें थोड़ी हड़बड़ी दिखा दी, जी हां हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो थोड़ी अलग है। यह बात तो हम पहले भी बता चुके हैं कि प्रियंका चोपड़ा अभी भारत में हैं, वहीं इस दौरान वो अपनी मां के साथ भी समय बिता रही हैं। इन खुबसूरत पलों को कैमरें में कैद करने के बाद प्रियंका ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की जिसमें वो अपनी मां मधु चोपड़ा और रिश्तेदारों के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि प्रियंका की तस्वीर को गौर से देखें तो कुछ मिसिंग दिखाई देगा।

जी हां अगर आप प्रियंका की इस तस्वीर को गौर से देखेंगे तो उसमें दिखेगा कि प्रियंका ने अपने एक पैर में ही फुटवेयर पहना हुआ है। प्रियंका के दूसरे पैर में फुटवेयर नहीं है। जी हां ये सुनकर आपको भले ही यकीन न हो रहा हो पर यह सच है। आप खुद भी देख सकते है, वैसे प्रियंका की इस तस्वीर में प्रियंका और उनकी मां के उनके रिलेट‍िव नजर आ रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शेयर की।

अब ये सवाल उठता है कि आखिर प्रियंका ने एक ही पैर में क्यों फुटवेयर पहन रखा है? क्या वो अपने दूसरे पैर में फुटवेयर पहनना भूल गई? या फिर फोटो खिंचाने की हड़बड़ी में प्रियंका ने फुटवेयर नहीं पहना ? ऐसे कई सारे सवाल प्रियंका से पूछे जा रहे हैं, पर इसके पीछे की कहानी तो प्रियंका ही अच्छे से बता सकती हैं।

जानकारी के लिए बताते चलें कि प्रियंका फिलहाल नेटफ्लिक्स के लिए द व्हाइट टाइगर की शूटिंग कर रही हैं। जिसमें एक्टर राजकुमार राव भी शामिल हैं। प्रियंका चोपड़ा देश की राजधानी दिल्ली में मौजूद हैं। वैसे यह भी सच है कि इस दौरान प्रियंका चोपड़ा अलग-अलग खाने की चीजों का काफी लुत्फ उठा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की दिल्ली में पान खाते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई थी। इसके अलावा मिठाई खाते हुए भी प्रियंका ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड