अमेरिका में सेटल प्रियंका चोपड़ा ने बेचे अपने मुंबई वाले घर और ऑफिस, करोड़ो में गई कीमत

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘देसी गर्ल’ यानी प्रियंका चोपड़ा का नाम देश और विदेश में शुमार है। उन्होंने बॉलीवुड में जितना नाम कमाया हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी उनका उतना ही नाम है। ज्ञात हो कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद पति निक जोनस के साथ अमेरिका में सेटल हो गई हैं। हालांकि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी उनकी डिमांड कम नहीं हुई है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने अब तक के फिल्मी करियर में इंडस्ट्री को कई बड़ी फिल्में दी हैं। जिसमें ‘ दोस्ताना’, ‘ऐतराज़’, ‘कृष’ आदि उनकी हिट फिल्मों में शुमार है।
प्रियंका के फैंस ना सिर्फ देश बल्कि विदेश में मौजूद हैं। वह एक शानदार अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक बेहतरीन मॉडल भी रही हैं। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। बता दें कि प्रियंका अपनी किसी फिल्म या फोटोशूट को लेकर नहीं बल्कि अपने मुंबई वाले अपार्टमेंट को लेकर चर्चा में हैं।

प्रियंका ने सेल किए 2 अपार्टमेंट

जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका ने अपने मुंबई वाले अपार्टमेंट को सेल कर दिया है। जिसमें से उन्होंने अपने 2 अपार्टमेंट को बेचा है। एक्ट्रेस ने अपने मुंबई के वर्सोवा ओशिवारा में सेकंड फ्लोर वाले ऑफिस को 2.11 लाख रुपए में जून महीने से लीज पर दिया है। उस ऑफिस का साइज कम से कम 2040 वर्ग फीट का है। उन्होंने वरसोवा अंधेरी में स्थित राज क्लासिक प्रॉपर्टी को कुल 7 करोड़ रूपये में सेल किया है। खबरों के मुताबिक यह दोनों ही डील्स प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने की थीं।

जानकारी हो कि प्रियंका के यह दोनों अपार्टमेंट मुंबई के पॉश इलाके में राज क्लासिक वर्सोवा में स्थित हैं। हालांकि इन्हें 26 मार्च 2021 को बेचा दिया गया था। बता दें कि प्रियंका अभी तक अपनी कई प्रॉपर्टीज को बेच चुकी हैं। अगर देखा जाए तो यह सही भी है क्योंकि प्रियंका अब अमेरिका सेटल हो चुकी हैं। इसलिए उनकी यह प्रॉपर्टीज सेल होने के बाद उन्हें बड़ा मुनाफा हुआ है।

एक और आलीशान बंगला है पास

खबरों के मुताबिक अपने अपार्टमेंट बेच चुकी प्रियंका चोपड़ा के पास उनका मुंबई के जुहू में एक बेहद महल जैसा आलीशान बंगला है। मालूम हो कि यह वही बंगला है जिसमें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की इंगेजमेंट सेरेमनी संपन्न हुई थी। यही नहीं बल्कि प्रियंका का गोवा में बागा बीच के पास एक शानदार घर है।

इसके अलावा मुंबई के पास ओशिवारा में उनका Vastu Precinct के नाम से एक ऑफिस भी है। बता दें कि इस ऑफिस को एक्ट्रेस ने किराए पर दे रखा है। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि प्रियंका इसका कम से कम दो लाख के करीब किराया लेती है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक प्रियंका निक जोनस के साथ लॉस एंजेलिस में खास वक्त बिता रही हैं। दरअसल, अभिनेत्री अब वहीं शिफ्ट हो चुकी हैं। वहीं इस वक्त भारत में प्रियंका चोपड़ा का भाई और मां मधु चोपड़ा रह रहे हैं। प्रियंका अपने भाई और मां से मिलने के लिए अक्सर भारत आती-जाती रहती हैं।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड