प्रियंका चोपड़ा ने लिया हॉट-बोल्ड अवतार, फेन्स ने कहा इनके आगे फेल है जाह्नवी कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी नाम कमा रही है। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय किया है। भारत में प्रियंका चोपड़ा को देसी गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। प्रियंका चोपड़ा ना सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं बल्कि उनकी खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी नई-नई तस्वीरों से अपने फैंस को खुश करती रहती है। अब ऐसे में एक बार फिर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से फेन्स को हैरान कर दिया है। सफेद रंग की ड्रेस में आई उनकी तस्वीरों ने फैंस को दीवाना बना दिया है।

आपको बता दें कि उनकी यह तस्वीरें सामने आते ही उनके फैंस लगातार कमेंट कर प्रियंका चोपड़ा की तारीफ कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा परी है। प्रियंका चोपड़ा किसी भी हुस्न अप्सरा से कम नहीं लग रही है। इस ड्रेस को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने फर का इस्तेमाल किया है। यह फर उनके लुक को और भी रॉयल बना रहा है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही एक कैप्शन दिया है। वह लिखती है कि, ‘ऑस्कर में साउथ एशियन एक्सीलेंस।’ इन तस्वीरों को पोस्ट करने के कुछ मिनटों में ही प्रियंका चोपड़ा के इन तस्वीरों पर लाखों लाइक तो हजारों कमेंट की बाढ़ आ चुकी है। उनकी तस्वीरों को देखते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘कितनी प्यारी लग रही हो आप।’ एक ने प्रियंका चोपड़ा को क्वीन बताते हुए टीवी सीरीज क्वांटिको के नए सीजन की मांग कर दी। वहीं एक अन्य ने एक्ट्रेस को लिखा, ‘क्वीन अपनी पावर दिखा रही है। ये सभी के लिए इंस्पिरेशंस है।’

गौरतलब है कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सफेद रंग के लिबास में दिखाई दे रही है। मगर हाल ही में उन्हें होली के त्यौहार पर पति निक जोनास, बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और अन्य दोस्तों और परिवार वालों के साथ जमकर मस्ती करते हुए देखा गया था। उनके घर अमेरिका से होली पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुई थी। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिका में ही रहती हैं। शादी के बाद से ही उन्होंने अपने आप को भारत से दूर कर लिया है। प्रियंका चोपड़ा ने और उनके पति निक जोनास ने मिलकर अमेरिका में एक नया घर भी खरीदा है। जहां यह पति पत्नी साथ में रहते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की आगामी फिल्म सिटाडेल का ट्रेलर रिलीज हुआ है । इस फिल्म में यह हुस्न परी जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आने वाली है। उनकी यह फिल्म OTT प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 28 अप्रैल को रिलीज होगी। गौरतलब है कि बॉलीवुड फिल्मों में सफलता का शिखर हासिल करने वाली प्रियंका अब हॉलीवुड की फिल्मों में भी लीड रोल करती नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा के अगर वर्कफ्रंट पर बात करें तो उनके पास हॉलीवुड के कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ और ‘सिटाडेल’ शामिल हैं। बॉलीवुड में प्रियंका की झोली में लड़कियों की दोस्ती पर आधारित फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ भी है।

 

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड