प्रियंका -निक की लाडली बेटी मालती हुई 6 महीने की ,कपल ने स्पेशल अंदाज में बनाया अपनी लाडो का ये खास दिन

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल आइकन बन चुकी है और वह अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही लाइफ को बहुत अच्छे से एंजॉय कर रही हैं| अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस से शादी रचाने के बाद प्रियंका चोपड़ा की पर्सनल लाइफ किसी जन्नत से कम नहीं है और अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बन चुके हैं और यह दोनों अपनी बेटी के साथ बेहद खुशहाल फैमिली लाइफ एंजॉय कर रहे हैं|

बता दे प्रियंका और निक जोनस ने सरोगेसी की मदद से अपनी बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया था और इस कपल ने अपनी लाडली का नाम मालती रखा है| वही निक और प्रियंका की लाडली बेटी मालती 6 महीने की हो गई है और इस कपल ने अपनी बेटी का सिक्स मंथ बर्थडे बेहद ही खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है|

वही प्रियंका चोपड़ा ने भी बीते 18 जुलाई 2022 को अपना 40 वां जन्मदिन अपने लविंग हसबैंड निक जोनस के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में मनाया था और वही निक जोनस ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल से प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ बेहतरीन तस्वीरें शेयर की थी| इन तस्वीरों में निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा एक दूजे के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में देखे गए थे|

वही प्रियंका चोपड़ा ने बीते 22 जुलाई 2022 को अपने इंस्टा हैंडल से अपने जन्मदिन सेलिब्रेशन पार्टी की कुछ अनदेखी तस्वीरें अपने प्रशंसकों के साथ शेयर किया था|

प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीरें शेयर की है उनमें से एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपने पूरे परिवार के साथ शांत वातावरण में क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई नजर आ रही है|

वही मां बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा का यह पहला जन्मदिन था इस खास मौके को प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस, बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस, मां मधु चोपड़ा, चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा और कुछ खास दोस्तों के साथ बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया| वही प्रियंका चोपड़ा ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की जो तस्वीरें साझा की है उनमें से एक तस्वीर ने सभी का दिल जीत लिया और यह तस्वीर तिथियां का चोपड़ा की बेटी मालती की जिसमें निक जोनास और प्रियंका अपनी बेटी को पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं|

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस पूरे 6 महीने की हो चुकी है और बेटी के इस विशेष दिन को बेहद खास अंदाज में मनाया है| प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशल इंस्टा अकाउंट पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपने पति निक जोनास और बेटी मालती के साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में पोज देती हुई नजर आ रही है और वही निक जोनस ने अपने हाथ में अपनी बेटी का बर्थडे केक पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं|

प्रियंका चोपड़ा की बेटी ने गॉगल्स पहना हुआ है और वही पिंक कलर के स्कर्ट में बहुत क्यूट दिख रही है| हालांकि इस तस्वीर में भी निक जोनास और प्रियंका ने अपनी बेटी मालती का चेहरा लोगों को नहीं दिखाया है और उन्होंने एक हार्ट का स्टीकर लगाकर बेटी के चेहरे को कवर कर दिया है|

वही 20 जुलाई को प्रियंका चोपड़ा की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी और इस तस्वीर में प्रियंका अपनी बेटी मालती को गोद में लिए हुए पोज देती हुई बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी|

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड