लैंडर विक्रम से संपर्क टूटने के बाद बेचैनी में क्या कर रहे थें पीएम मोदी, वैज्ञानिकों से पता चल गया

आजकल चंद्रयान 2 को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है जिस दिन यह मिशन अपनी सफलता को हासिल करने वाला था उस दिन पूरे देश व दुनियाभर की नजरें इसपर टिकी हुई थी। पर अफसोस की उस दिन अपने अंतिम क्षणों में इसरो का संपर्क लैंडर विक्रम से टूट गया और हर कोई हताश हो गया, यह असफलता भलें ही इसरो के खाते में आंशिक रूप से मिली लेकिन इसके बावजूद देश दुनिया के लोग यहां के वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाने में पीछे नहीं रहें। हालांकि विक्रम लैंडर से आखिरी क्षणों में संपर्क टूट गया और अब भी लैंडर से संपर्क नहीं साधा जा सका है।

पर मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में इसरो के वैज्ञानिकों ने बताया कि जब ये वाक्या हुआ उस दौरान प्रधानमंत्री मोदी इसरो कमांड सेंटर में मौजूद थे। जी हां 6 सितम्बर की रात इसरो के भेजे चंद्रयान की लैंडिंग चांद पर होनी थी, और उस दिन सुबह नरेंद्र मोदी का हवाई जहाज दिल्ली उतरा, वो रूस दौरे को पूरा कर भारत लौटे थें और अगले ही दिन यानी 7 सितम्बर को महाराष्ट्र में उनका कार्यक्रम था और फिर 8 सितंबर को हरियाणा में। लेकिन उसके बावजूद वो लेकिन विक्रम लैंडर की लैंडिंग के समय वे इसरो के बंगलुरु के कमांड सेंटर में भी होना चाह रहे थे, जिसकी वजह से उन्होने रातों रात बैंगलुरु की फ्लाईट पकड़ी और हवाई जहाज़ में काम करते हुए वहां लैंड हुए। तब से ही वे बहुत पॉजिटिव फील कर रहे थे।

यहां आते ही वो इसरो के कमांड सेंटर में मौजूद होटल चले गए. वहां कुछ बच्चों से मिले। और रात 1 बजे निकल गए कमांड सेंटर के लिए। रात 1:50. ये लगभग तय हो चुका था कि विक्रम लैंडर से इसरो का संपर्क टूट चुका था, और इस दौरान पीएम मोदी विजिटर गैलरी में बैठे हुए थे।  इसरो के चेयरमैन के. सिवन तेज़ी से नरेंद्र मोदी के पास पहुंचे। बताया कि संपर्क टूट गया है हम कोशिश में हैं।

ऐसा सुनते ही मोदी तुरंत लाउन्ज में चले गए वहां उन्होंने के सिवन से कहा कि वे शांत रहें और आशा न छोड़ें। मोदी ने ये भी कहा कि सारा देश वैज्ञानिकों के साथ खड़ा है और यह कहने के बाद वो उस कमरे में चले गए जहां सभी वैज्ञानिक बैठे हुए थे। इस घटना के बाद मोदी जी वापस होटल में आ गए लेकिन उन्होने कहा कि मैं कल सुबह वैज्ञानिकों से मिलने जाऊंगा। इसरो चीफ को फ़ोन करो और समय फ़िक्स करो। मोदी रात भर नहीं सो सके थे। अपने सहयोगियों को फोन करते रहे। जो ख़याल आ रहे थे, उन्हें लिखते रहे।

ऐसा होने के बाद पीएम मोदी के पूरे टीम ने हर जगह तुरंत समय के बदलाव को लेकर अपडेट कर दिया व उनके प्रोग्राम का समय भी बदला गया। इसरो में वैज्ञानिकों से मिलने के बाद और के सिवन को शांत कराने के बाद जब मोदी मुंबई के लोए हवाई जहाज में बैठे थे, तो उन्होंने अपने सहयोगियों से कहा, मैंने इसरो के कमांड सेंटर में बैठकर भारत की मजबूती देखी है, और उन लोगों को देखा है, जो देश को इतना मजबूत बनाते हैं।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड