बेहद हसीन दिखती है निक जोनस की साली परिणीति चोपड़ा ,जीजू और बहन प्रियंका संग एक्ट्रेस ने एन्जॉय किया पूल पार्टी

अपने दमदार पर्सनालिटी और मजबूत आत्मविश्वास के बदौलत बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री तक अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी खूबसूरत अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज एक इंटरनेशनल स्टार के तौर पर जानी जाती है| प्रियंका चोपड़ा अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने स्टाइलिश अंदाज और फैशन सेंस के लिए भी बेहद मशहूर है और वह अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियोस को लेकर चर्चाओं में बनी रहती है|

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपना 40 वां जन्मदिन बेहद ही खास अंदाज में और धूमधाम से सेलिब्रेट किया है वही इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा अपने प्रिय जनों के साथ अच्छा खासा टाइम स्पेंड की है | वही अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के जश्न के दौरान देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हमेशा की तरह बेहद स्टनिंग नजर आई |

प्रियंका ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की ढेरों तस्वीरें साझा की है जोकि इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है| वही प्रियंका के पति निक जोनस ने भी अपनी लेडी लव के बर्थडे को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा |प्रियंका के बर्थडे सेलिब्रेशन में उनके ससुराल वालों के साथ साथ मायके वाले भी इस जश्न में शामिल हुए और वही प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी प्रियंका के बर्थडे पार्टी में बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आई |

परिणीति चोपड़ा अपनी बहन प्रियंका और जीजू निक जोनस के साथ इस खास मौके का भरपूर आनंद उठाती हुई नजर आई और उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर भी प्रियंका के जन्मदिन सेलिब्रेशन की कई खूबसूरत झलकियां शेयर किया है|प्रियंका के बर्थडे के खास मौके पर उनके लविंग हसबैंड निक जोनस ने मैक्सिमो में एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था |

इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी स्टाइलिश मॉम और गॉर्जियस बहन परिणीति चोपड़ा भी शामिल हुए| इस दौरान प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा दोनों ही बेहद हॉट आउटफिट में कमाल की दिख रही थी हालांकि परिणीति चोपड़ा का लुक इस हॉलिडे में बहुत ही रिफ्रेशिंग लग रहा था|

परिणीति चोपड़ा की बात करें तो इस दौरान उन्होंने बॉडी हगिंग ड्रेस पहने हुए बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी और वही इस पार्टी में परिणीति चोपड़ा अपने जीजू निक के साथ भी फुल मस्ती भरे मूड में नजर आ रही थी और वही पार्टी के दौरान परिणीति चोपड़ा ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के साथ कई शानदार पोज दिए जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है| बता दे निक जोनास और परिणीति चोपड़ा एक दूसरे के साथ बेहद खूबसूरत और खास बॉन्डिंग शेयर करते हैं और इन दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर जीजा साली की जोड़ियों में से एक है|

वही परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर भी अपनी बहन प्रियंका और जीजू निक के साथ कई तस्वीरें शेयर किया है |इन तस्वीरों में परिणीति चोपड़ा बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही है| वही परिणीति चोपड़ा ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है कि,” ‘बर्थडे फोटो डम्पl 48 घंटे हमने लगातार सेलिब्रेट किया है|

जेट लैग हो गया हैl काफी हंसी-मजाक भी हुआ हैl हैप्पी बर्थडे टू वर्ल्डस देसी गर्ल लेकिन मेरी मिमी दीदी, आई लव यूl’ परिणीति चोपड़ा ने एक और तकदीर शेयर किया है जिसमें वह निक जोनास और प्रियंका के साथ एक जेट में बैठी हुई देखी जा सकती है और तीनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं|

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड