बर्थडे स्पेशल : मुंबई आकर पत्नी के पैसों से पंकज त्रिपाठी का चलता था घर ,एक्टर की सक्सेस स्टोरी कर देगी इमोशनल

पंकज त्रिपाठी का नाम इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर और टैलेंटेड अभिनेताओं की सूची में शुमार है और इन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कई बेहतरीन फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है| वर्तमान समय में पंकज त्रिपाठी के एक्टिंग का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोलता है| पंकज त्रिपाठी के डायलॉग बोलने के अंदाज से लेकर उनकी जबरदस्त अदाकारी सब कुछ लोगों को बेहद पसंद आती है |

पंकज त्रिपाठी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है और वही सिनेमा इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है| आज 5 सितंबर 2022 को पंकज त्रिपाठी अपना 46 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं और ऐसे में अभिनेता के जन्मदिन के खास मौके पर सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं| वही पंकज त्रिपाठी के जन्मदिन के स्पेशल मौके पर हम आपको अभिनेता की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं|

दर्जनों फिल्में और मिर्जापुर जैसी सुपरहिट वेब सीरीज में अपनी अदाकारी का जादू बिखेर चुके पंकज त्रिपाठी 19 साल पहले एक एक्टर बनने का सपना अपनी आंखों में भर कर मुंबई आए थे| वही जिस वक्त पंकज त्रिपाठी मुंबई आए थे उस वक्त उनकी पत्नी नौकरी किया करती थी और उन्हीं के पैसे से घर चलता था| वही एक सामान्य इंसान से नेशनल अवार्ड विजेता बनने तक का सफर तय करने वाले पंकज त्रिपाठी की संघर्ष की कहानी काफी दिलचस्प और बेहद इमोशनल कर देने वाली है|

पंकज त्रिपाठी का जन्म 5 सितंबर 7 1976 को बिहार के एक छोटे से गांव गोपालगंज में हुआ था और इन्होंने अपने शुरुआती पढ़ाई पटना से पूरी की है| वही कॉलेज के दिनों से ही पंकज त्रिपाठी ने थिएटर में एक्टिंग करना शुरू कर दिया था| पंकज त्रिपाठी ने साल 2004 में अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला की स्टारर फिल्म रन से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी जिसमें इन्होंने एक चोर का किरदार निभाया था|

पंकज त्रिपाठी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में खलनायक और कॉमेडियन का किरदार बखूबी निभाया है और वर्तमान समय में पंकज त्रिपाठी का नाम इंडस्ट्री के बेहद पॉपुलर और सफल अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हो चुका है|पंकज त्रिपाठी ने साल 2004 में मृदुला त्रिपाठी के साथ शादी रचाई थी और पंकज त्रिपाठी अपनी सफलता का पूरा क्रेडिट अपनी पत्नी मृदुला को ही देते हैं| उन्होंने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि अभिनेता बनने से पहले उनकी पत्नी के पैसों से ही उनका घर चलता था और वह अपनी पत्नी के साथ एक कमरे में गुजारा करते थे|

पंकज त्रिपाठी ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा था कि उस वक्त हमारे पास ज्यादा पैसे नहीं होते थे और मेरी पत्नी मृदुला मुंबई के स्कूल में पढ़ाती थी और उनकी सैलरी से ही हमारा घर चलता था| पंकज त्रिपाठी ने अपनी जिंदगी में बहुत संघर्ष और मेहनत किया है जिसके बदौलत उन्होंने आज बेशुमार नाम और शोहरत कमाया है परंतु पंकज त्रिपाठी आज भी जमीन से जुड़े इंसान है और वह बहुत ही सादगी भरा जीवन जीना पसंद करते हैं| पंकज त्रिपाठी की सक्सेस स्टोरी हर किसी के लिए एक प्रेरणा है|

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड