सादगी का दूसरा नाम है पंकज त्रिपाठी ,छुट्टियाँ मनाने गांव पहुंचे एक्टर ने परिवार संग बनाया लिट्टी चोखा…देखें विडियो

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहद मशहूर और टैलेंटेड अभिनेताओं में से एक पंकज त्रिपाठी अपनी बेहतरीन अदायगी के दम पर इंडस्ट्री में और लोगों के दिलों पर अपनी एक खास जगह बनाने में कामयाब हुए हैं| पंकज त्रिपाठी अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं और आज इन्होंने जो भी मुकाम हासिल किया है उसके पीछे पंकज त्रिपाठी की कड़ी मेहनत और संघर्ष है| पंकज त्रिपाठी का जन्म बिहार के एक छोटे से गांव में हुआ था परंतु इन के सपने बहुत बड़े थे और अपने इन्हीं सपनों को अपनी आंखों में भर कर पंकज त्रिपाठी मुंबई आए थे|

बचपन से ही एक्टिंग का शौक रखने वाले पंकज त्रिपाठी ने छोटे पर्दे से अपने अभिनय की शुरुआत की थी और इसके बाद इन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया और आज पंकज त्रिपाठी हिंदी सिनेमा जगत के एक बेहद मशहूर और सफल अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं| पंकज त्रिपाठी अपने अभिनय कौशल के साथ-साथ अपने अच्छे व्यक्तित्व और सिंपलीसिटी के लिए भी जाने जाते हैं|

पंकज त्रिपाठी आज अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर भले ही एक बहुत बड़े स्टार बन चुके परंतु आज भी वह अपने गांव को नहीं भूले हैं | पंकज त्रिपाठी कई बार इस बात को साबित कर चुके हैं कि वह जमीन से जुड़े हुए इंसान है और बेशुमार नाम और शोहरत कमाने के बावजूद भी पंकज त्रिपाठी बेहद सादगी भरा जीवन जीना पसंद करते हैं|

 


हाल ही में पंकज त्रिपाठी का एक वीडियो सामने आया है जो कि इन दिनों इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है| इस वीडियो में पंकज त्रिपाठी का सादगी भरा अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है दरअसल इस वीडियो में अभिनेता अपने दोस्तों और परिजनों के साथ गांव में लिट्टी चोखा बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं | पंकज त्रिपाठी मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर इन दिनों अपने गांव में छुट्टियां मना रहे हैं और वैकेशन बनाने के लिए पंकज त्रिपाठी विदेश नहीं बल्कि बिहार के गोपालगंज स्थित अपने गांव बेलसंड पहुंचे हैं|

वही पंकज त्रिपाठी का उनके गांव से ही एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पंकज त्रिपाठी आग पर लिट्टी चोखा पकाते हुए नजर आ रहे हैं और अपने गांव में अपने परिजनों के साथ अभिनेता इस दौरान बेहद खुश नजर आए|इस वीडियो को देखकर यह तो साफ हो जाता है कि पंकज त्रिपाठी जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं|

पंकज त्रिपाठी के इस वीडियो को ट्विटर पर @Utkarsh Singh नाम के यूजर ने शेयर किया है और यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है| इस वीडियो में पंकज त्रिपाठी गांव के रहन सहन के बारे में बातचीत करते हुए कहते हैं कि गांव में जीवन ठहरा हुआ है |

उन्होंने आगे यह कहा की,” यहां सुबह 11:00 लगता है की पता नहीं समय चल क्यों नहीं रहा है वही मुंबई की भाग-दौड़ में कई बार यह महसूस तक नहीं होता कि कब सुबह हुई, कब दोपहर और कब शाम हो गई”| पंकज त्रिपाठी के इस वीडियो पर फैन्स लगातार कमेंट करके अभिनेता की सादगी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं|

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड