प्रियंका और निक जोनस ने पुरे विधि विधान से अपने नए घर में किया लक्ष्मी पूजन , एक्ट्रेस ने शेयर की नए आशियाने की एक बेहतरीन झलक

बीते  4 नवंबर 2021 को पूरे देश भर में  रोशनी का पर्व दीपावली बहुत ही  धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया है और सिर्फ अपने देश में ही नहीं बल्कि  सात समंदर पार विदेशों में रहने वाले भारतीय नागरिकों ने भी दीपावली के इस पर्व को  धूमधाम से  मनाया है और अपने घरों को दियों की रौशनी से रोशन किया है |आम आदमी से लेकर खास तक सबने अपने अपने अंदाज में इस त्यौहार को बेहद ही उत्साह और मस्ती के साथ मनाया है | वही बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा की  दीपावली भी इस साल बेहद स्पेशल रही|

विदेशी बहू बन चुकी प्रियंका चोपड़ा ने इस साल  विदेश में अपने परिवार के साथ खास अंदाज में  दीपावली सेलिब्रेट किया है और अभिनेत्री ने इस सेलिब्रेशन की कुछ बेहतरीन तस्वीरें भी अपने  ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है | बता दे प्रियंका चोपड़ा के लिए इस साल की दीपावली इस वजह से बेहद स्पेशल रही क्योंकि प्रियंका चोपड़ा ने इस बार अपने पति निक जोनस के साथ अपने नए घर में दीपावली  सेलिब्रेट किया है|

आपको बता दें हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने लॉस एंजेल्स में  अपना एक बेहद खूबसूरत और आलीशान घर खरीदा है और  दीपावली की खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने इस नए आशियाने में लक्ष्मी पूजन करके दीपावली का जश्न बनाया है और इस सेलिब्रेशन की कई खूबसूरत तस्वीरें भी प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और यह तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रही है|

प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीरें अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है उन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों ही ट्रेडिशनल अवतार में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं और जहां प्रियंका चोपड़ा के हस्बैंड निक जोनास सफेद कुर्ते पजामे में बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं |

वही अपनी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी  येलो कलर की साड़ी पहने हुए बला की खूबसूरत नजर आ रही है |  इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों ही पूरे विधि विधान से लक्ष्मी पूजन करते हुए  बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं|

प्रियंका चोपड़ा ने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपने पति निक जोनस के साथ आरती करती हुई दिखाई दे रही है और इन तस्वीरों को देखने के बाद इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज भले ही प्रियंका चोपड़ा  विदेश में जाकर अपना घर बसा लिया हो पर वो अपनी  भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जरा भी भूली नहीं है और वो  इन सभी तस्वीरों में हर रीति रिवाज को  बड़े ही शिद्दत से निभाते हुए नजर आ रही हैं|

प्रियंका चोपड़ा ने दीपावली की खास मौके पर कई  और तस्वीरें भी शेयर की है और यह तस्वीरें प्री दिवाली बैश पार्टी की है जिसमे  प्रियंका चोपड़ा अपने दोस्तों के साथ जश्न मनाती हुई दिखाई दे रही है|

और इन सभी तस्वीरों को देखने के बाद ऐसा लगता है कि प्रियंका चोपड़ा के लिए इस बार की  दीपावली  बेहद ही खास रही है और  उन्होंने अपने पूरे फैमिली के साथ जमकर सेलिब्रेशन किया है|

प्रियंका चोपड़ा ने अपने नए घर की कुछ शानदार झलक भी दिखाया है जिसमे वो अपने पति निक जोनस के साथ नजर आ रही है और दोनों बेहद खुश दिखाई दे रहे है |

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड