जब साल 2000 में मिस वर्ल्ड बनी प्रियंका चोपड़ा ने धड़काया था सबका दिल ,उस वक्त निक जोनस दिखते थे कुछ ऐसे

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री की पावरफुल जोड़ियों में से एक है और इन दोनों के बीच की केमिस्ट्री और बॉन्डिंग लोगों को बेहद पसंद आती है| प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इसी साल अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में वेलकम किया था और सरोगेसी के जरिए प्रियंका चोपड़ा एक बेटी की मां बनी है| वही माता-पिता बनने के बाद निक और प्रियंका इन दिनों अपनी लाडली मालती के साथ बेहद खुशहाल पैरंटहुड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं|

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जोनस के साथ शादी रचाई थी और वही शादी के बाद से ही इन दोनों के बीच के एज गैप को लेकर इस कपल को आए दिन ट्रोल किया जाता है | बता दे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के उम्र में 10 साल का बड़ा अंतर है और जहां शादी के वक्त प्रियंका चोपड़ा 36 साल की थी वही निक जोनस की उम्र 26 साल थी |

वही इन दिनों सोशल मीडिया पर निक जोनस की एक चाइल्डहुड फोटो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है और कहां जा रहा है कि यह फोटो उस वक्त की है जब प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था और तब निक जोनस कुछ ऐसे नजर आते थे|

गौरतलब है कि बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर अपने देश भारत का नाम दुनिया भर में रोशन कर दिया था| वही मिस वर्ल्ड का ताज अपने सिर पर पहनने के बाद प्रियंका रातों-रात स्टार बन गई थी और हर तरफ उनकी खूबसूरती के चर्चे हो रहे थे| वही उस वक्त अमेरिकन सिंगर निक जोनस की उम्र केवल 8 साल थी और वह मासूम से दिखते थे|

हाल ही में सोशल मीडिया पर निक जोनस की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है जिसमें निक जोनस बहुत ही क्यूट और मासूम से दिखाई दे रहे हैं और इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के लुक की तुलना कर रहे हैं और इस पोस्ट पर लगातार कमेंट कर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं|

वहीं 2000 में जहां प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर दुनिया भर में काफी मशहूर हो गई थी वही इसके ठीक 2 साल बाद साल 2002 में निक जोनस ने अपना पहला सिंगर सॉन्ग रिलीज किया था और निक जोनस का यह सॉन्ग काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ था| इसके बाद निक जोनस ने अपने भाइयों के साथ मिलकर एक म्यूजिक बैंड का गठन किया जिसका नाम इन्होंने जोनास ब्रदर्स रखा है और जोनास ब्रदर्स आज दुनिया भर में काफी ज्यादा मशहूर है|

प्रियंका चोपड़ा ने जहां विश्व सुंदरी का खिताब अपने नाम करने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा और एक्टिंग की दुनिया में बेशुमार नाम कमाया वही निक जोनास ने म्यूजिक इंडस्ट्री में गजब की लोकप्रियता हासिल की है और आज निक जोनस म्यूजिक इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम बन चुके हैं|

बात करे प्रियंका चोपड़ा के प्रोफेशनल वर्क फ्रंट की तो एक्ट्रेस जल्द ही बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं और वह फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी| इस फिल्म में सिर्फ प्रियंका ही नहीं बल्कि आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ जैसी मशहूर अभिनेत्रियां भी नजर आएंगी| वही बॉलीवुड के अलावा प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड प्रोजेक्ट में भी काफी बिजी चल रही है और वह जल्द ही अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आने वाली है|

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड