‘गुम है किसी के प्यार में’ की ऑफस्क्रीन जोड़ी नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा भट्ट इन दिनों अपने वैवाहिक जीवन का आनंद ले रहे हैं। दोनों को काम पर और बाहर काफी समय एक साथ बिताने को मिलता है। ऐश्वर्या शर्मा के बारे में बात करे तो उन्हें काफी समय सोशल मीडिया पर बिताने को मिलता हैं। ऐसे में उन्होंने एक बार फिर अपनी कुछ तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या शर्मा अपनी सास के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी हल्दी सेरेमनी की कुछ पुरानी तस्वीरें अपने इंटरनेट दोस्तों के साथ शेयर की हैं। सामने आई तस्वीर में इन दोनों की साथ में बॉन्डिंग साफ़ नज़र आती हैं।
आपको बता दें कि यह जोड़ी 30 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधी हैं। इन दोनों की शायद काफी भव्य रूप से हुई थी। इनकी शायद में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों को शादी में आमंत्रित किया गया था। बाद में इन लोगो ने अपने इंडस्ट्री वाले दोस्तों के लिए मुंबई में पार्टी आयोजित की थी। अपनी शादी के दिन जहां अभिनेत्री ने लाल रंग का ‘बंधनी’ लहंगा पहना है और अपने लुक को पारंपरिक रखा है, वहीं उनके राजकुमार नील ने सफेद धोती और कुर्ता के साथ एक दोशाला पहनी थी।
आपको बता दें कि नील की शादी के रिसेप्शन में दिग्गज स्टार रेखा ने शिरकत की थी। रेखा के बारे में बात करते हुए नील ने एक इंटरव्यू के दौरन कहा था कि,रेखा अतीत में उनके शो का हिस्सा थीं। मैंने उन्हें बस एक कॉल किया और कहा की हम शादी करने जा रहे हैं। इतना कहते है वह शादी में आने के लिए तैयार हैं। नील और ऐश्वर्या इन दिनों लोकप्रिय सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में लीड रोल निभा रहे हैं। दर्शकों को इस में उनकी जोड़ी खूब पसंद आ रही है।
ऐश्वर्या शर्मा के बारे में बात करे तो वह एक इंजीनियर से अभिनेता बनी हैं, जिन्हें टीवी शो मेरी दुर्गा (2017), माधुरी टॉकीज (2019), और घूम है किसी के प्यार में (2020) में अभिनय के लिए जाना जाता है। ऐश्वर्या एक भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना भी हैं। शुरुआत के समय में वह शास्त्रीय नृत्य में पीएच.डी. प्राप्त करना चाहती थी। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी योजना को बदल दिया और इंजीनियरिंग की ओर रुख किया। अपनी औपचारिक शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने अभिनेत्री बनने के अपने बचपन के सपने को पूरा किया।
गौरतलब है कि ऐश्वर्या शर्मा को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। वह अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में एक्ट्रेस को कॉपी किया करती थी। वह सेलिब्रिटी साक्षात्कार पढ़ना पसंद करती थी और हमेशा उनमें से एक बनना चाहती थी। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वह इरफान खान, राधिका आप्टे और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे दिग्गजों से अभिनय करने के लिए प्रेरित होती हैं। ऐश्वर्या शर्मा जल्द ही अपने पति नील भट्ट के साथ टीवी रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में नजर आने वाली हैं। ‘स्मार्ट जोड़ी’ का प्रोमो आउट हो गया है।