आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी हमारे भारत की नहीं बल्कि पूरे एशिया के सबसे अमीर और रईस बिजनेसमैन बन चुके हैं, जिनके पास आज करोड़ों की दौलत और शोहरत मौजूद है और इसी वजह से मुकेश अंबानी की लोकप्रियता भी देश में किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है| आज मुकेश अंबानी के साथ-साथ उनकी पत्नी नीता अंबानी और परिवार के अन्य सदस्य भी अपने बेहतरीन और लग्जरी लाइफ़स्टाइल को लेकर अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं| पर अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको मुकेश अंबानी द्वारा अपनी पत्नी नीता अंबानी को दिए गए एक गिफ्ट के बारे में बताने जा रहे हैं जो वाकई बेहद शानदार है…
दरअसल, अपनी पत्नी नीता अम्बानी को उनके जन्मदिन के मौके पर मुकेश अंबानी ने उपहार के रूप में बहुत कीमती और शानदार जहाज गिफ्ट किया है जिसकी कीमत मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करोड़ों में बताई जा रही है, और ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको नीता अंबानी के इसी शिप के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं और इसके साथ साथ इस की कुछ तस्वीरें भी आप को दिखाने जा रहे हैं|
सिर्फ एक जहाज नहीं बल्कि एक महल जो पानी पर दौड़ता है
बात करें अगर मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी की तो आज वह भी एक सफल बिजनेस वूमेन बन चुके हैं और इसके साथ साथ उन्हें अपने सामाजिक कार्यों के लिए भी जाना जाता है| और ऐसे में नीता अंबानी भी अक्सर खबर सुर्खियों में बनी रहती हैं| वहीं दूसरी तरफ अपने महंगे शौक और लग्जरी लाइफ़स्टाइल को लेकर भी अक्सर नीता अंबानी चर्चाओं में रहती हैं|
बात करें अगर नीता अंबानी को तोहफे में मिले जहाज की तो यह बेहद ही खूबसूरत और शानदार है, इसे काफी मॉडल तरीके से डिजाइन किया गया है और इसके इंटीरियर्स भी वाकई बेहद आलीशान है| नीता अंबानी के इस जहाज में कई एक से बढ़कर एक सुख सुविधाएं भी मौजूद हैं, जिन्हें अमूमन घर पर पाया जा सकता है, वैसे लगभग सभी सुविधाएं इनके शिप में भी मौजूद हैं, जिस वजह से कई बार खबरों में नीता अंबानी के इस जहाज को पानी पर चलने वाला महल भी कहा जाता है|
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी के स्टऑफए की कीमत तकरीबन 600 करोड़ से भी अधिक बताई जाती है क्योंकि यह अंदर से बाहर तक बेहद खूबसूरत और शानदार होने के साथ-साथ अंदर से भी काफी लग्जरियस आलीशान है|
जहाज मे क्या क्या है?
नीता अंबानी के इस जहाज में इतनी अधिक जगह मौजूद है कि एक बार में इसमें 70 से अधिक लोग एक साथ पार्टी कर सकते हैं|
इसमें एक बड़ा सा हॉल मौजूद है और इसके साथ साथ इसमें कई सारे शयन कक्ष भी बनाये गये है| इसके साथ साथ शिफ्ट में ही प्राइवेट होम थिएटर भी मौजूद है और इसके अलावा भी कई सारी सुख सुविधाएं मौजूद हैं|
खूबसूरत और आलीशान होने के साथ-साथ नीता अंबानी का यह जहाज सेफ्टी के मामले में भी काफी अच्छा है, जिसे डिजाइन करने में सुरक्षा का भी ख़ासा ख्याल रखा गया है|