नीता अंबानी को लेकर आई ये बड़ी खबर, 150 सालों में पहली बार किसी भारतीय के साथ हुआ ऐसा

इस चमक धमक वाली दुनिया में कुछ कलाकारों के अलावा रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी भी कुछ कम नहीं चर्चा में रहती हैं। अगर आप देखेंगे तो इनकी उम्र 57 साल की हो चुकी है, फिर भी ये हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। फैशन हो या फिर बिजनेस या उनके सोशल वर्क से जुड़े काम, नीता हमेशा ही खबरों में बनी रहती हैं। लेकिन आज उन्हें लेकर ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई गर्व करेगा, आपको बता दें कि नीता अंबानी को ये सम्‍मान अमेरिका की ओर से दिया गया है, जिसकी वजह से ये सम्‍मान और भी खास हो जाता है।  पिछले कई सालों से नीता अंबानी इस म्यूजियम की प्रदर्शनियों को विश्व स्तर पर सपोर्ट करती आ रही हैं।

मुकेश अंबानी की पत्नी तो हैं ही लेकिन अब इन्हें लेकर खबर आई है कि नीता अंबानी को न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के बोर्ड में शामिल किया गया है। जी हां यही नहीं नीता अंबानी म्यूजियम की पहली भारतीय मानद यानी कि ऑनरेरी ट्रस्टी बन गई हैं, जिसे सुनकर हर कोई खुश हो गया है। म्यूजियम के चेयरमैन डेनियल ब्रॉडस्की की ओर से ये जानकारी मंगलवार को दी गई जिसके बाद से नीता को बधाई के संदेश आने लगे। आपको बता दें नीता अंबानी पिछले कई साल से मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम की प्रदर्शनियों को सपोर्ट कर रही हैं। ये अमेरिका का सबसे बड़ा आर्ट म्यूजियम है।

अगर आपको याद होगा तो साल 2017 में नीता अंबानी ने कहा था कि मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम के जरिए भारतीय कला को एक प्रतिष्ठित संस्थान में प्रदर्शन का मौका मिला और हम कला के क्षेत्र में काम जारी रखने के लिए प्रोत्साहित हुए। श्रीमती अंबानी को 2017 में रिलायंस फाउंडेशन के काम के लिए भारत के राष्ट्रपति से प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार मिला था। वह अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्य भी हैं और इस भूमिका को निभाने वाली वे पहली भारतीय महिला हैं।

इतना ही नहीं बता दें कि नीता रिलायंस फाउंडेशन के जरिए इंडियन आर्ट और कल्‍चर का दुनियाभर में प्रचार कर रही हैं। वो देश में खेल और विकास की अन्‍य योजनाओं को भी बढ़ावा दे रही हैं। म्यूजियम के चेयरमैन डेनियल ब्रॉडस्की ने बताया कि 12 नवंबर को बोर्ड की मीटिंग में नीता अंबानी को चुना गया। नीता अंबानी पिछले कई साल से मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम की प्रदर्शनियों को सपोर्ट कर रही हैं। ये अमेरिका का सबसे बड़ा आर्ट म्यूजियम है। डेनियल ब्रोडस्की ने कहा, उनके बोर्ड में शामिल होने से म्यूजियम की क्षमताओं में इजाफा होगा। नीता अंबानी का स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है।

जानकारी के लिए बताते चलें कि अमेरिका का मेट्रोपॉलिटन म्‍यूजियम 149 साल पुराना है, इस जगह दुनियाभर की 5000 साल पुरानी कलाकृतियां मौजूद हैं। हर साल लाखों लोग इस म्यूजियम देखने पहुंचते हैं। जिनमें कई अरबपति और सेलेब्रिटी भी होते हैं। नीता अंबानी को लेकर म्यूजियम के चेयरमैन डेनियल ब्रॉडस्की ने खुद जानकारी देते हुए कहा कि मंगलवार को कहा कि नीता अंबानी की मदद से म्यूजियम की आर्ट को पढ़ने समझने और एग्‍जीबीशन किस तरह से हो इसमें काफी फायदा मिला। इतना ही नहीं नीता अंबानी हर मामले में आगे हैं।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड