मेष :-
आपके राशिफल के अनुसार आप के लिए मध्यम फलदायी दिन है, मित्रों और निकजनों से मुलाकात आपके मूड को अच्छा बनाए रखेगी भेंट उपहार मिलेंगे और मित्रों के पीछे आपके भी कुछ पैसे खर्च होंगे। नई दोस्ती के कारण भविष्य में भी लाभ हो सकता है। संतान से भी लाभ होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। वाणी और व्यवहार पर संयम रखने में ही भलाई है ।
वृषभ :-
आज के दिन आप नए कार्य का आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे। नौकरी, बिजनेस के लिए आपका दिन अनुकूल रहेगा । फैसले लेने के लिए बेहद शुभ दिन है । आय में बढ़ोतरी की संभावना है, स्टूडेन्ट्स के लिए दिन मिला जुला रहने वाला है ।गृहस्थ जीवन में मधुरता आएगी। आपके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। सरकारी लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख- संतोष मिलेगा । परिवार की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा
मिथुन :-
आपके राशिफल के अनुसार आज के दिन थकान और आलस के कारण स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन में गहरी चिंताएँ सताया करेगी। नौकरी- व्यवसाय में अवरोध खड़े होंगे। पेट सम्बंधित रोग से परेशानी हो सकती है। उच्चाधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।व्यस्तता रहेगी।
कर्क :-
आज प्रत्येक विषय में सावधानीपूर्वक व्यवहार करना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाद-विवाद न करें। वाणी पर और क्रोध पर संयम रखने से अनिष्ट दूर कर सकेंगे। अधिक खर्च होने की भी संभावना है। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। ईश्वर का स्मरण और आध्यात्मिकता से लाभ होगा। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ने की सलाह दी जाती है। विदेशगमन के अवसर निर्मित होंगे|
सिंह :-
आज वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच तकरार होगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने भागीदार और व्यापारियों के साथ धीरज से काम लें। संभव हो तो निरर्थक चर्चा या विवाद में न पड़ें। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता कम मिलेगी। सामाजिक तथा बाह्य क्षेत्र में यश नहीं मिलेगा। संतानों के सम्बंध में चिंता होगी।
कन्या :-
आज के दिन आप स्फूर्ति और स्वस्थता का अनुभव करेंगे। घर में भी तथा नौकरी की जगह पर भी वातावरण आनंददायी रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। कार्य-संपन्नता के कारण आपको यश मिलेगा। खर्च अधिक होगा।
तुला :-
आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। संतान की चिंता सताएगी। विद्या-अभ्यास में बाधा आएगी। वाद-विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। नए कार्य का प्रारंभ आज करने पर वह सफल नहीं हो पाएगा। किसी प्रियजन के साथ भेंट होगी। मानभंग हो सकता है। प्रवास टालना उचित रहेगा।
वृश्चिक :-
आज आपको वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना पड़ेगा, अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं । मौसम को देखते हुए कहा जा सकता है कि आप पर इसका असर पड़ने वाला है चिंतातुर मन और अस्वस्थ शरीर आपको बेचैन रखेगा। सम्बंधियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक हानि की संभावना है। किसी भी प्रकार के दस्तावेज करने में सावधानी बरतें।
धनु :-
नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। मेल-जोल में वृद्धि होगी और परिजनों के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। आरोग्य अच्छा रहेगा। भाग्य में वृद्धि होने की संभावना है। रहस्यवाद और आध्यात्मिकता में अधिक रस लेंगे। कार्य सफलता का दिन है। धन खर्च में वृद्धि होगी। खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखने के लिए बेवजह की भावनात्मक क्रियाकलापों में ना उलझें ।
मकर :-
आज के दिन परिजन के साथ कलह के प्रसंग न हो इसका ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखें। शेयर-सट्टे में पूंजी-निवेश करने का आयोजन आप कर पाएंगे। आरोग्य मध्यम रहेगा। आंख में पीड़ा होने की संभावना है। विद्यार्थियों को पढाई में अधिक ध्यान देना होगा। निषेधात्मक कार्य और अनैतिक कामवृत्ति कुमार्ग पर न ले जाए इसका ध्यान रखें|
कुंभ :-
आपके राशिफल के अनुसार आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। आपका दिन सुख और आनंद में व्यतीत होगा । आपको कोई सरप्राइज भी मिल सकता है आध्यात्मिक विचार मन को छू लेंगे। घर से बाहर घूमने का प्लान बन सकता है । परिवार में शुभअवसर के मौके मिलने वाले हैं । आप परिवारजनों औऱ मित्रों के साथ खुशीपूर्वक अपना दिन व्यतीत करेंगे। तन-मन में स्फूर्ति और प्रसन्नता रहेगी।
मीन :-
आपके राशिफल के अनुसार मानसिक रूप से परेशान और शारीरिक रूप से अस्वस्थ हो सकते हैं । आर्थिक विषय में बहुत सावधानी बरतें। पूंजी-निवेश करने से पहले ध्यान रखें। एकाग्रता भी कम रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा। परिजन से मतभेद होने की आशंका है। काम में ही धन खर्च होगा। विरोधियों या प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी।