भारत के सबसे बड़े इंडस्ट्रियल ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी भारत के ही नहीं बल्कि पूरे एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं| मुकेश अंबानी की बात करें तो आज उनकी कुल संपत्ति 9650 करोड़ डॉलर्स बताई जाती है जो भारतीय रुपए में तकरीबन 7 लाख 18 हजार करोड़ रुपयों के करीब है| ऐसे में मुकेश अंबानी अक्सर ही खबरों और सुर्खियों में बने रहते हैं| और हमारी आज की यह पोस्ट भी मुकेश अंबानी से ही जुड़ी हुई है…
दरअसल मुकेश अंबानी इन दिनों एक खबर को लेकर काफी अधिक चर्चाओं में बने हुए हैं| मुकेश अंबानी को लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही है के आने वाले वक्त में यह अपने परिवार के साथ किसी दूसरे घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं| लेकिन खास बात यह है के मुकेश अंबानी ने इस नई प्रॉपर्टी को नहीं बल्कि लंदन में बुक किया है|
जानकारी के लिए बता दें मुकेश अंबानी ने लंदन के बकिंघमशायर में एक स्टॉक पार्क खरीदा है जो लगभग 300 एकड़ की जमीन में बना हुआ है| लेकिन अब सवाल यह है कि क्या सच में मुकेश अंबानी अपने मुंबई में बने हुए शानदार घर एंटीलिया को छोड़कर परिवार के साथ लंदन में शिफ्ट होने वाले हैं|
परिवार समेत लंदन जा बसेंगे मुकेश अंबानी?
कुछ खबरों में ऐसा बताया गया था के मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ लंदन में रहने की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन रिलायंस इंडस्ट्रीज की तरफ से एक स्पष्ट बयान जारी किया गया है| इसमें उन्होंने बताया है मुकेश अंबानी या फिर उनके परिवार का लंदन में जाकर बसने का कोई प्लान नहीं है| और इस स्टॉक पाक को खरीदने का मकसद कुछ और ही था|
तो क्यों खरीदा है स्टोक पार्क?
रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा जारी किए गए स्टेटमेंट में यह बताया गया है के रिलायंस ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की कंपनी आरआईआईएचएल द्वारा स्टॉक पार्क का अधिग्रहण किया गया है| और ऐसा करने के पीछे कंपनी का मकसद कुछ और है| दरअसल कंपनी इस हेरिटेज प्रॉपर्टी के जरिए प्रीमीयर कोलपिंग और सपोर्ट इन स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना चाहती है जिससे कंपनी के कंज्यूमर बिजनेस में इजाफा होगा| और इसके अलावा पूरी दुनिया में भारत की हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री की भी सराहना होगी|
बेहद शानदार और आलिशान है यह पैलेस
अगर लंदन में बने हुए इस स्टॉक पार्क की बात करें तो अंदर से लेकर बाहर तक यह बेहद ही शानदार और लग्जरीयस है जिसमें लगभग 49 बैडरूम्स बने हुए हैं और इसके अलावा यहां पर अत्याधुनिक इलाज की भी सुविधाएं मौजूद हैं| इस पैलेस को काफी बेहतरीन तरीके से डिजाइन किया गया है जिसे देखने पर एक रॉयल लुक के साथ-साथ एक मॉडर्न फील भी मिलता है| और इसके साथ साथ यहां पर कई सारी एक से बढ़कर एक सुख सुविधाएं भी मौजूद हैं|
इसी में हुई थी जेम्स बॉन्ड की फिल्म की शूटिंग
मुकेश अंबानी की नई प्रॉपर्टी की बात करें तो यह मेंशन पहले एक प्राइवेट रेजिडेंस की तरह इस्तेमाल किया जाता था, पर साल 1908 में इसे कंट्री क्लब में तब्दील कर दिया गया था| कुछ मीडिया रिपोर्ट में ऐसा भी बताया गया था कैसे जेम्स बॉन्ड की एक फिल्म में भी दिखाया गया था|