IPL 2021 खत्म हो चुका है। इस बार का आईपीएल खिताब एक बार फिर चेन्नई सुपरसिंग्स यानी सीएसके ने जीता है। सीएसके ने चौथी बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है और इसका सबसे बड़ा कारण सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी है। धोनी ने एक बार फिर साबित किया है कि क्यों उन्हें दुनिया का सबसे अच्छा कप्तान माना जाता है।
पत्नी, बच्चों के साथ दिखें सुपरकिंग्स के प्लेयर्स
धोनी की टीम को इस आईपीएल में डैडीज आर्मी कहा जा रहा है क्योंकि इस टीम के लगभग सभी खिलाड़ी बाल-बच्चेदार है। धोनी समेत सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा, फाफ डुप्लेसी और कई खिलाड़ी अपने पत्नियों और बच्चों के साथ दुबई गए थे। सुरेश रैना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्वीट के जरिए कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स के सभी प्लेयर्स को उनकी वाइफ और बच्चों के साथ देखा जा सकता है।
हर मैच में सीएसके के सभी प्लेयर्स की फैमिली भी स्टेडियम में मौजूद रहती थी लेकिन पब्लिक की नजर सबसे ज्यादा धोनी की फैमिली पर होती थी।
#SakshiDhoni is now 4 months pregnant. – confirm's Raina's wife Priyanka…. Rio Raina with Dhoni ??… They are literally a perfect family… I think this family will remain forever!!! ??? #CSK #IPLFinal #IPL2021 #SureshRaina #MSDhoni pic.twitter.com/uOgmdZG2it
— AK FAN 🙂 (@AjithAK_Fan) October 15, 2021
जीवा ने किया चीयर्स
धोनी की वाइफ साक्षी अपनी बेटी जीवा के साथ हर मैच के दौरान धोनी और सीएसके की चीयर करती नजर आई। सीएसके ने जब आईपीएल खिताब जीता तो धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी ग्राउंड में आ गए और धोनी को हग कर लिया। धोनी, साक्षी और जीवा का यह लुक सोशल मीडिया पर काफी वारयल हो गया और फैन्स ने इसे खूब पसंद किया। इस इमेज के साथ सोशल मीडिया पर एक खास चर्चा भी शुरू हो गई कि क्या धोनी दूसरी बार पिता बनने वाले हैं।
#SakshiDhoni is now 4 months pregnant. – confirm's Raina's wife Priyanka…. Rio Raina with Dhoni ??… They are literally a perfect family… I think this family will remain forever!!! ??? #CSK #IPLFinal #IPL2021 #SureshRaina #MSDhoni pic.twitter.com/uOgmdZG2it
— AK FAN 🙂 (@AjithAK_Fan) October 15, 2021
सोशल मीडिया में कई यूजर्स ने बातें की है कि धोनी की पत्नी साक्षी प्रेग्नेंट हैं। हालांकि इसके बारे में धोनी या साक्षी ने खुद पुष्टि नहीं की है लेकिन एक सोशल मीडिया यूजर्स ने सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका के हवाले से इस खबर की पुष्टि करके हुए जानकारी दी है कि धोनी की पत्नी साक्षी 4 महीने की प्रेग्नेंट है और धोनी एक बार फिर पिता बनने वाला है। इसका मतलब सोशल मीडिया पर अक्सर छाईं रहने वाली जीवा का एक भाई या बहन जल्द ही आने वाली है। हालांकि अब देखना होगा कि क्या यह खबर सच है और अगर ऐसा हुआ तो निश्चित तौर पर धोनी के फैन्स काफी खुश होंगे।