पुलिस की वर्दी..हाथ में गन.. MS Dhoni बनने वाले है सिंघम 3 का हिस्सा, जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई

भारत में क्रिकेट का दर्जा क्या है यह तो किसी से छुपा नहीं है। भारत में कई एक से बढ़कर एक क्रिकेटर हुए हैं जिन्होंने इतिहास बनाए हैं। ऐसे में आज हम बात करने वाले हैं भारत के पूर्व सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में। महेंद्र सिंह धोनी का नाम भारत के सबसे सफल कप्तानों में लिया जाता है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को 2 विश्वकप दिलाए हैं। इसके बाद वर्ष 2020 में 15 अगस्त के दिन महेंद्र सिंह धोनी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सन्यास ले कर सभी को चौंका दिया था। इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी के बारे में बात करें तो वह इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वैसे तो आए दिन उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।

आपको बता दें कि इन दिनों एम एस धोनी की एक तस्वीर और इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल हो रही इस तस्वीर में महेंद्र सिंह धोनी का लुक एकदम बदला हुआ नजर आ रहा है। दरअसल बात यह है कि एम एस धोनी इस तस्वीर में पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। भारत के पूर्व कप्तान को देखकर हर कोई हैरान रह गया है। लोगों के अंदर यही जिज्ञासा है कि एम एस धोनी क्रिकेट छोड़ एक्टिंग की दुनिया में हाथ आजमा रहे हैं।। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय सेना की पैरा फोर्स में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी हुई है।

इस दौरान वह जवानों के साथ ट्रेनिंग भी करते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर मर महेंद्र सिंह धोनी पुलिस की ड्रेस में नजर आ रहे है। तस्वीर को शेयर करते हैं बताया गया है कि एम एस धोनी ने यह पुलिस वर्दी किसी विज्ञापन के लिए पहनी है। आपको बता दें कि अब महेंद्र सिंह धोनी की इस तस्वीर पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। उनकी इस तस्वीर को ना सिर्फ लाइक किया जा रहा है बल्कि ढेरों कमेंट और शेयर भी किए जा रहे हैं।

लोग धोनी की इस तस्वीर पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दें रहे हैं। धोनी की इस तस्वीर के ऊपर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि धोनी इस लुक में दमदार नजर आ रहे हैं। वहीं एक अन्य ने लिखा कि धोनी जरूर आईपीएल के लिए विज्ञापन कर रहे हैं जिसके लिए उन्होंने यह पुलिस की वर्दी धारण की हुई है। वही धोनी के एक बड़े प्रशंसक ने लिखा कि, ‘धोनी के सामने रोहित शेट्टी के कॉप भी फींके नज़र आते हैं।’ कुछ लोगों का मानना है कि धोनी सिंघम 3 में नज़र आने वाले हैं।

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से भले ही संन्यास ले लिया है। लेकिन वह अभी भी आईपीएल में अपना दमदार खेल दिखाते हुए नज़र आते हैं। ख़बरों की माने तो हो सकता है कि साल 2023 का आईपीएल उनके लिए आखिरी आईपीएल हो। बात करे उनके प्रदर्शन की तो वो अपनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार खिताब जीता चुके हैं।

 

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड