बेहद ही साधारण जीवन जीते है MS धोनी, देखें इनके रांची स्थित फार्म हाउस की इनसाइड फोटोज

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हो परंतु इसके बावजूद भी उनकी लोकप्रियता और फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है| महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के महानतम क्रिकेटर्स में से एक हैं जिन्होंने अपने शानदार खेल प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट टीम को ऊंचाइयों पर ले जाने में अपना अहम योगदान दिया है | महेंद्र सिंह धोनी रिटायरमेंट के बाद भी खेल जगत के सबसे चर्चित और लोकप्रिय खिलाड़ी के तौर पर जाने जाते हैं और अक्सर ही महेंद्र सिंह धोनी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं|

महेंद्र सिंह धोनी अपनी लाइफ स्टाइल को लेकर भी अक्सर ही चर्चाओं में बने रहते हैं और वही जब भी महेंद्र सिंह धोनी के लाइफस्टाइल की बात होती है तब सबसे पहले उनके फार्महाउस का जिक्र शुरू हो जाता है| महेंद्र सिंह धोनी का फार्महाउस रांची में स्थित है जो कि बेहद खूबसूरत और आलीशान है और अपने इस फार्महाउस में महेंद्र सिंह धोनी अपना ज्यादातर समय बिताते हैं|

रांची स्थित महेंद्र सिंह धोनी के इस फार्महाउस के बारे में कहा जाता है कि धोनी ने खुद इस फार्महाउस को डिजाइन करवाया था और महेंद्र सिंह धोनी को अपने इस फार्महाउस में समय बिताना बेहद पसंद है| मुंबई के भीड़भाड़ से दूर महेंद्र सिंह धोनी अक्सर ही अपने परिवार के साथ अपने इस फार्महाउस पर टाइम स्पेंड करने के लिए आते जाते रहते हैं |

महेंद्र सिंह धोनी अपने इस फार्महाउस में ऑर्गेनिक खेती भी करवाते हैं और उन्होंने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल से अपने इस फार्महाउस की काफी सारी तस्वीरें साझा की है|महेंद्र सिंह धोनी को प्रकृति और जानवरों से बेहद प्यार है और इस वजह से वह अपने फार्महाउस पर ज्यादातर समय बिताते हैं और सुकून भरे पल बिताते हुए नजर आते हैं|

धोनी अपने फार्म हाउस में जैविक खेती करवाते हैं जिसमें विभिन्न फसलें जैसे की दाल, मक्का, और गेहूं उगाया जाता है| इसके साथ साथ महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फार्महाउस में गाय, बकरियां, और मुर्गियां जैसे पशुधन भी पाले हुए हैं|

महेंद्र सिंह धोनी का यह फार्महाउस पूरे 3 साल में बनकर तैयार हुआ था और इस फार्महाउस में सुख सुविधाओं की तमाम चीजें मौजूद है| महेंद्र सिंह धोनी का यह फार्महाउस चारों तरफ हरियाली से घिरा हुआ है और इस फार्महाउस में सुंदर मैदान, खूबसूरत पेड़ और बड़े हिस्से में खेत बने हुए हैं| धोनी अक्सर ही अपने इस फार्महाउस पर अपनी फैमिली के साथ पहले की टाइम स्पेंड करते हुए देखे जाते हैं| अपने फार्म हाउस पर सब्जियां और फल भी उगाते हैं|

महेंद्र सिंह धोनी को गाड़ियों का बेहद शौक है और इन्होंने अपने फार्महाउस में एक खास प्रकार का गैरेज भी बनवाया है | महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह भी अक्सर अपनी फार्महाउस की तस्वीरें शेयर करती रहती है|  महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस पर भारतीय क्रिकेट टीम के कई क्रिकेटर भी आ चुके है जो की यहाँ आकर सुकून भरे पल बिताते है |

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड