“सादा जीवन उच्च विचार” बेशुमार दौलत होने के बाद भी MS धोनी जीते है बेहद सादगी भरा जीवन ,जिसकी गवाह है ये तस्वीरे

भारतीय क्रिकेट टीम के महानतम क्रिकेटर में से एक महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया का एक जाना माना चेहरा है| महेंद्र सिंह धोनी ने अपने शानदार बल्लेबाजी से देशवासियों का दिल जीता है और महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्हें सिर्फ लोग पसंद नहीं करते बल्कि अपने दिल में बसा कर रखते हैं|वही पूर्व कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी कैप्टन कूल के नाम से भी जाने जाते हैं| महेंद्र सिंह धोनी ने अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट टीम को ऊंचाइयों पर पहुंचाया है और महेंद्र सिंह धोनी ने अपना अमूल्य योगदान भी दिया है|

महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2007 से लेकर साल 2016 तक भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी संभाली है और वही एक शानदार बल्लेबाज होने के साथ-साथ महेंद्र सिंह धोनी एक बेहतरीन विकेटकीपर भी माने जाते हैं| महेंद्र सिंह धोनी जो कि कैप्टन कूल के नाम से भी मशहूर है उन्होंने कई बार अपने माइंडगेम से भी भारतीय क्रिकेट टीम को जीत दिलवाने में अपने अहम योगदान दिया है| साल 2011 में भारतीय क्रिकेट टीम ने जो वर्ल्ड कप जीता था उसमें भी महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा योगदान था और आज महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि समूचे विश्व में देखने को मिलती है|

महेंद्र सिंह धोनी एक सफल क्रिकेटर होने के साथ-साथ हमारे देश के सबसे चर्चित सेलिब्रिटी भी बन चुके हैं और वही धोनी में सबसे खास बात यह है कि इतना पैसा और शोहरत होने के बावजूद भी धोनी हमेशा जमीन से जुड़े रहते हैं और उन्हें डाउन टू अर्थ इंसान कहा जाता है| समय-समय पर धोनी से जुड़ी ऐसी तस्वीर सामने आती रहती है जिसे देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि धोनी एक बेहतरीन क्रिकेटर होने के साथ-साथ एक बहुत अच्छे दिल के इंसान भी है और उनके अंदर पैसों का जरा भी घमंड नहीं है|आज के अपने इस पोस्ट में हम आपको महेंद्र सिंह धोनी की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जोकि इस बात का सबूत देती है कि महेंद्र सिंह धोनी जमीन से जुड़े हुए इंसान है और यह तस्वीरें आपका भी दिल जीत लेंगे| तो आइए डालते हैं महेंद्र सिंह धोनी की इन तस्वीरों पर एक नजर

1. महेंद्र सिंह धोनी को बाइक ड्राइव का बेहद शौक है और वो अपनी बाइक से बेहद प्यार करते हैं| आपको बता दें महेंद्र सिंह धोनी अपनी बाइक की मेंटेनेंस, रिपेयर और सफाई भी खुद ही करते हैं |

2. महेंद्र सिंह धोनी को कई बार क्रिकेट ग्राउंड में ही झपकी लेते हुए देखा गया है और ऐसा करने में महेंद्र सिंह धोनी को कोई भी झिझक नहीं होती|

3. बेशुमार धन संपत्ति के मालिक होने के बावजूद भी महेंद्र सिंह धोनी किसी महंगे सैलून में नहीं बल्कि अपने आसपास के लोकल नाई से ही अपना हेयरकट करवाते हैं|

4. महेंद्र सिंह धोनी कोई भी काम को छोटा नहीं समझते और वह अपने घर की छोटी-छोटी चीजों का भी ध्यान खुद ही रखते हैं|

5. बड़े सेलिब्रिटी होने के बावजूद भी महेंद्र सिंह धोनी बेहद सादगी भरा लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं और अपने परिवार के साथ जमीन पर भोजन करना बेहद पसंद करते हैं|

6. क्रिकेट के साथ-साथ महेंद्र सिंह धोनी को फुटबॉल मैच खेलने का भी बेहद शौक है

7. यह तस्वीर महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी की है जब यह दोनों पासपोर्ट ऑफिस गए थे और यहां पर भी इस कपल की सिंपलीसिटी साफ तौर पर देखी जा सकती है|

8. महेंद्र सिंह धोनी को बारिश में भीगना और आनंद उठाना बेहद पसंद है|

9. महेंद्र सिंह धोनी को साइकिलिंग का भी बेहद शौक है और उन्हें अक्सर ही साइकिलिंग करते हुए देखा जाता है|

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड